Skip to main content

मिड डे मील में मददगार एप बनाया, टीचर को मिलेगा राष्ट्रपति अवॉर्ड

2013 में गुड़गांव के प्राइमरी स्कूल में मिड डे मील के काम में अधिक दिमाग खपाना पड़ रहा था। इसके लिए एप बनाया। इसके बनने के 1 साल बाद सरकार ने अपनाया और आज पूरे प्रदेश में यह एप लागू है। इस एप से मिड डे मील में अब टीचर्स को कीमती समय देने की जरूरत नहीं है। गुड़गांव के बजघेड़ा के राजकीय विद्यालय के मुख्याध्यापक मनोज कुमार लाकड़ा का चयन राष्ट्रपति अवॉर्ड के लिए हुआ है।

वह इस बार यह सम्मान पाने वाले प्रदेश के इकलौते टीचर हैं। झज्जर के छुड़ानी गांव के मनोज ने 2001 में बतौर हिंदी अध्यापक शिक्षा विभाग में जॉइन किया था। अधिकांश कार्यकाल गुड़गांव में रहा। शिक्षा के क्षेत्र में 20 साल हो चुके हैं। मिड डे मील एप और समग्र मूल्यांकन हमने 4 से 5 साल पहले ही बना लिए थे, लेकिन पांच-छह सालों बाद अब इसका फलसफा मुझे राष्ट्रपति अवाॅर्ड के रूप में मिल रहा है तो इससे बड़ी खुशी नहीं हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Made a helpful app in mid day meal, teacher will get President Award


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ht2pQt