डेयरी मालिक का जबलपुर से 15 लाख रुपए की पेमेंट लेकर क्लीनर भाग गया। रुपयों से भरा बैग ट्रक के ट्रक के केबिन में रखा था। ड्राइवर जबलपुर से चावल लेकर आया था। समालखा में अनलोड करवाते समय ड्राइवर ने रुपयों से भरा बैग ट्रक के केबिन में रख दिया था। 3 दिन की तलाश के बाद ट्रांसपोर्टर ने थाना समालखा में आरोपी क्लीनर के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। बताया कि बैग में भाड़े के 48 हजार रुपए भी थे। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
गांव खांडा के राजेश का ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। उनके पास 10 ट्रक हैं। उन्होंने मंगलवार को शिकायत दी। बताया कि दो साल से उनके पास करसोला का रहने वाला संजय बतौर ड्राइवर नौकरी कर रहा है। संजय ने ही 8 महीने पहले अपने ही गांव के जितेंद्र उर्फ धोला को बतौर क्लीनर नौकरी पर लगवाया था। कुछ दिन पहले संजय जींद के रहने वाले डेयरी मालिक राजा सरदार की भैंस लेकर जबलपुर के लिए रवाना हुआ था। जबलपुर से लौटते समय वह वहां से चावल लोड कर लाया था।
डेरी मालिक के कहने पर ही जबलपुर के डेरी संचालक अर्जुन यादव को पेमेंट दिया था। 22 अगस्त को संजय समालखा में प्लाट नंबर-33 में चावल लेकर पहुंच गया। वह वहां चावल अनलोड करवाने लगा। बैग को संजय ने ट्रक के केबिन में रख दिया। बैग में भाड़े के मिले 48 हजार रुपए भी रख दिए। तभी क्लीनर जितेंद्र उर्फ धोला मौका पाकर ट्रक के केबिन से बैग मे रखे 15 लाख रुपए व 48 हजार रुपए गाड़ी का किराया चोरी करके ले गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QqumfB