Skip to main content

नशा कोई भी वो अपने और समाज के लिए हानिकारक होता है : डॉ. राजेश भोला

रेडक्रॉस भवन में मंगलवार को रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें सिविल अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि नशा कोई भी वो अपने और समाज के लिए हानिकारक होता है। किसी भी देश का भविष्य और देश की तरक्की देश के युवाओं पर टिकी होती है। देश की युवा पीढ़ी अगर गलत रास्ते चले जाए तो निश्चित तौर पर उनका जीवन अंधकार में चला जाता है।

उन्होंने कहा कि नशे को देश से मुक्त बनाने के लिए हर युवा को अपने स्तर पर प्रयास करना चाहिए और इससे होने वाली हानियों के विषय में जानकर खुद को इससे दूर रखना चाहिए। उन्होंने युवाओं से कहा कि उन्हें प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) की जानकारी अवश्य हासिल करनी चाहिए। किसी भी घायल या बीमार व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाने से पहले उसकी जान बचाने के लिए हम जो कुछ भी कर सकते हैं उसे प्राथमिक चिकित्सा कहते हैं।

उस आपातकाल में पड़े हुए व्यक्ति की जान बचाने के लिए हम आसपास के किसी भी प्रकार के वास्तु का उपयोग कर सकते हैं। जिससे जल्द से जल्द उसको आराम मिल सके अस्पताल ले जाते समय। रेडक्रॉस सचिव राजकपूर सूरा ने कहा कि यह कार्यशाला छात्रों और अध्यापकों के लिए बहुत उपयोगी उपलब्ध सिद्ध होगी।

क्योंकि प्राथमिक उपचार का उद्देश्य घायल व्यक्ति का जान बचाना, बिगड़ी हालत से बाहर निकालना, तबियत के सुधार में बढ़ावा देना है। हमारी जरा सी सावधानी और जानकारी किसी की भी जान बचा सकती है। इस मौके पर सरोज, डॉ. दिनेश मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रेडक्रॉस में आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए डॉ. भोला।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QpzAsa

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...