नई सब्जी मंडी सनौली रोड में अभी कामकाज करने वाले आढ़तियों और मासाखोरों के लिए अच्छी खबर है। जिला प्रशासन ने सब्जी मंडी बुधवार को शिफ्ट करने का अपना फैसला फिलहाल टाल दिया है। इस मंडी को सनौली रोड से अनाज मंडी में शिफ्ट किया जाना है।
मार्केट कमेटी बोर्ड सचिव नरेश मान ने कहा कि अभी मंडी को शिफ्ट करने का फैसला 15 दिन के लिए टाल दिया है। इससे आढ़तियों को शिफ्टिंग की तैयारियों के लिए समय मिल जाएगा। अाढ़ती भी लंबे समय से मंडी की शिफ्टिंग में समय मांग रहे थे। इसे ही ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया। सब्जी मंडी मासाखार एसोसिएशन प्रधान प्रेम सिंह का कहना है कि अभी हमें अपनी तैयारियों के लिए समय चाहिए था। वहां पर फड़ व अन्य काम करने हैं। प्रशासन ने हमारी मांग स्वीकार कर ली है। हमें ढाई माह का समय मिल गया है।
सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन प्रधान रमेश मलिक का कहना है कि जिन 43 आढ़तियों को 2 अगस्त को प्लॉट अलॉट हुए थे, उन्हें नई जगह में कंस्ट्रक्शन भी करानी है। खुले मैदान में सामान कैसे डालेंेगे। इसलिए डीसी धर्मेंद्र सिंह, विधायक प्रमोद विज व शहरी स्थानीय निकाय एवं गृह मंत्री अनिल से मुलाकात करके शिफ्टिंग के लिए समय मांगा था। जिला प्रशासन व सरकार ने आढ़तियों व मासाखारों को समय देकर बड़ा बर्बाद होने से बचाया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YDYYPp