पानीपत ईंट भट्ठा एसोसिएशन ने सीटीएम के माध्यम से सीएम मनोहर लाल के नाम ज्ञापन सौंप एनसीआर हरियाणा में बंद पड़े ईंट-भट्ठे चलवाने की मांग की है। भट्ठा मालिकों का कहना है कि यूपी व दिल्ली की पर्यावरण प्रदूषण की समस्या में पानीपत समेत एनसीआर क्षेत्र 1500 ईंट-भट्ठों को बेवजह बंद कर रखा है। जबकि सभी में जीगजैग सिस्टम लगे हैं। इससे प्रदूषण भी बहुत कम फैलता है।
एसोसिएशन महामंत्री अनिल गर्ग का कहना है कि 15 नवंबर 2019 को एनजीटी ने प्रदूषण का हवाला देते हुए एनसीआर के सभी ईंट भट्ठे बंद करवा दिए थे। एनजीटी ने यह आदेश दिल्ली के प्रदूषण को ध्यान मेें रख जारी किए थे। तभी से ही ये ईंट भट्ठे बंद पड़े हैं।
एसोसिएशन प्रधान जयगवान मित्तल व महामंत्री अनिल गर्ग ने कहा कि डीसी के नहीं मिलने पर सीटीएम अनुमना के माध्यम से सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है। एसोसिएशन की सीएम मनोहर लाल से मांग है कि एनसीआर में बंद पड़े 1500 ईंट भट्ठों को चलवाने के लिए एनजीटी के सामने मजबूती से मांग रखी जाए। इस अवसर पर रामकुमार जागलान, बिजेंद्र जागलान, पूर्ण चंद, अजय गर्ग, राजेश गुप्ता व मनोज गोयल मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31sGKCb