Skip to main content

पंचायत समिति के चेयरमैन और उप चेयरमैन पर फर्जी हस्ताक्षर कर करोड़ों रुपए निकालने का लगा आरोप

पंचायत समिति के एक ऐसे सदस्य के कार्यवाही रजिस्टर में हस्ताक्षर कर दिए गए, जोकि विदेश गया हुआ है। मामले की शिकायत जिला प्रशासन को करने पर बीडीपीओ ने जांच शुरू कर दी है। शिकायत में पंचायत समिति सदस्यों के भी फर्जी और बोगस हस्ताक्षर करने के आरोप भी लगाए गए हैं। बीडीपीओ जगबीर दलाल ने बीडीपीओ कार्यालय में शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए हैं।

पंचायत समिति की सदस्या रेखा व समिति की दो अन्य सदस्यों ने डीसी को शिकायत की थी कि पंचायत समिति के चेयरमैन व उप चेयरमैन ने कार्यवाही रजिस्टर में उनके बोगस हस्ताक्षर करवा कर करोड़ों रुपए निकलवा लिए। शिकायत में समिति की सदस्या रेखा ने आरोप लगाया क समिति की कई बैठक में उपस्थित नहीं हुई, लेकिन जब कार्यवाही रजिस्टर चेक किया गया तो रजिस्टर पर उसके हस्ताक्षर किए हुए थे। बोगस हस्ताक्षर करके चेयरमैन व उपचेयरमैन ने विकास के नाम पर समिति फंड से पैसे निकलवा लिए।

सदस्य ने कहा-विदेश में गए सदस्य के भी हस्ताक्षर किए
समिति की सदस्या रेखा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि समिति का एक सदस्य जयपाल विदेश में गया हुआ है, लेकिन कार्यवाही रजिस्टर पर उसके भी हस्ताक्षर कर लिए गए।

आरोप झूठे हैं, जांच में सब क्लीयर हो जाएगा
पंचायत समिति चेयमैन हुक्म चंद राणा ने कहा कि मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। किसी तरह का कोई गबन नहीं किया है। जांच में सब क्लीयर हो जाएगा। ये किसी की साजिश हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b1mIlw

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...