Skip to main content

जिले में पहली बार एक दिन में कोरोना के 111 केस आए, नावल्टी रोड के संक्रमित 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

कोरोना को हल्के में लेकर बचने के उपायों को नजरअंदाज करना लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। बुधवार को एक ही दिन में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं और एक बुजुर्ग की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 111 नए संक्रमित मिले हैं, जो महामारी की दस्तक के बाद से अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। जिले में संक्रमितों की संख्या 2343 पहुंच चुकी है।

इनमें से 1630 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। इनमें 25 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं नावल्टी रोड के 60 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत हो गई। मरीज 25 अगस्त को कल्पना चावला मेडिकल में दाखिल हुआ था। इसके बाद उसकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कोरोना पॉजिटिव होने से पहले टीबी की बीमारी थी। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। व्यक्ति का अंतिम संस्कार भी कर दिया है।

बैंकों के 5 अधिकारी मिले संक्रमित

सेक्टर-13 में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस सेक्टर में आज 8 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें से तीन लोग एक ही परिवार के रहने वाले हैं। प्रताप पब्लिक स्कूल जुंडला का एक टीचर भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। सेक्टर-6 में एक्सिस बैंक का असिस्टेंट मैनेजर भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। एसडीएफसी बैंक के मैनेजर सहित दो अधिकारी पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा इस बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। सभी पॉजिटिव केस के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। सेक्टर-9 का सीनियर मैनेजर भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। डीसी कार्यालय का एक कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। सुबरी सरकारी स्कूल का क्लर्क भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसे पिछले चार दिनों से बुखार की शिकायत थी। मधुबन लैब का साइंटिस्ट भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। चार दिनों से बुखार की शिकायत थी, टेस्ट करवाने पर कोरोना पॉजिटिव मिला है। डीआईओ कार्यालय का पीओन भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। वेदी हेल्थ केयर सेंटर की महिला कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। सेक्टर-5 का एक डाक्टर भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। सरकारी अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। डीएवी कॉलेज का प्रिंसिपल और एक प्राध्यापक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों को पिछले तीन चार दिनों से बुखार की शिकायत थी।

घरौंडा में 11 संक्रमित मिले, 63 के लिए गए थे सैंपल

बुधवार को घरौंडा स्वास्थ्य केंद्र में 63 लोगों के टेस्ट किए। इनमें से 11 पॉजिटिव पाए गए, जोकि 1 दिन में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। पॉजिटिव केसों में से 5 केस घरौंडा की विभिन्न कॉलोनियों से है, जबकि हसनपुर, अराईपुरा, बरसत, खोराखेड़ी, अलीपुर खालसा गांव से एक-एक मामला सामने आया है।

औंगद में आशा वर्कर व गोंदर में बाप-बेटा पीड़ित

निसिंग एरिया में 5 मामले आए हैं। गांव गोंदर से एक पिता व उसका 18 वर्षीय बेटा, औंगद से 37 वर्षीय आशा वर्कर, निसिंग से 47 वर्षीय महिला व एक पुलिसकर्मी की एक बेटी की कोरोना रिर्पोट पॉजिटिव मिली है। इन सभी के सैंपल मंगलवार को निसिंग में लिए गए थे।

अब ज्यादा खतरा, जरूरी हो तो निकलें बहार: डीसी

डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि अब ज्यादा खतरा बढ़ रहा है। जरूरी कार्य के लिए ही बाहर निकलें, मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें और अपने आपको निरंतर सेनिटाइजिंग करते रहें। सार्वजनिक स्थानों पर ज्यादा भीड़ न करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीएचसी में कोरोना संदिग्ध के सैंपल लेते डॉक्टर।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aY7w8N

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...