Skip to main content

दिल्ली की तर्ज पर हर गांव में बनाएगी आम आदमी पार्टी ऑक्सीजन जांच केंद्र

दिल्ली की तर्ज पर आम आदमी पार्टी हरियाणा के हर वार्ड, गांव में बनाएगी आम आदमी ऑक्सीजन जांच केंद्र बनाएंगी। आम आदमी पार्टी जिला पानीपत की इसराना विधानसभा में एक मीटिंग रखी गई। इसमें दिल्ली सरकार व आम आदमी पार्टी द्वारा एक नया अभियान चलाया गया है। जिसमें निश्चित किया गया है कि हर गांव हर वार्ड की में ऑक्सीजन जांच केंद्र खोले जाएंगे और हर व्यक्ति की ऑक्सीजन के स्तर की फ्री में जांच की जाएगी।

मीटिंग की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुखबीर मालिक ने की। उन्हाेंने कहा कि काेरोना संकट के समय आम आदमी पार्टी पूरे तरीके से जनता के साथ खड़ी है। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार इस अभियान को अखिल भारतीय स्तर पर चालू किया गया है। इसराना ब्लाॅक 33 गांवों चिन्हित करने के लिए एक कमेटी बनाई गई।

जिसमें से कुछ सदस्य बनाए गए। हर सदस्य को तीन-तीन गांव गोद लेने को कहा गया ताकि हर गांव से 10-10 व्यक्ति जोड़े जा सके। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुखबीर मालिक, देवेंन सलुजा, आजाद सिंह, राजकुमार, महिंद्र, वरिंद्र, डॉ. जगबीर, अनिल कुमार, जयवीर पानू, सुभाष पानू, पवन जागलान, सुरेंद्र कुमार, सुकर्मपाल, रमेश पढ़राणा माैजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34ySfda