Skip to main content

सोनीपत रोड पर क्रूजर और वैन की टक्कर में चार घायल

सोनीपत रोड पर बड़ौता फ्लाईऑवर के पास क्रुजर और वैन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर में वैन चालक सुनील सहित उसमें सवार चार यात्री घायल हो गए। घायलों में तीन एक ही परिवार से हैं। घायलों में जुआं निवासी सुनील, कार्तिक, पूनम और बागड़ू निवासी मूर्ति शामिल हैं।

सोनीपत रोड पर गश्त कर रही पुलिस पीसीआर ने घायल सुनील और कार्तिक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया। वहीं पूनम व मूर्ति को एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

ढाबे पर संदिग्ध हालात में ट्रक चालक की मौत

पानीपत हाईवे पर चिड़ाना गांव के पास एक ढाबा पर संदिग्ध परिस्थितियों में पंजाब के पठानकोट निवासी ट्रक चालक राकेश मेहता (42) की मौत हो गई। चालक शाम को खाना खाने के बाद ढाबे पर ही सो गया था। सुबह वह नहीं उठा ताे ट्रक के क्लीनर व ढाबा संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में पहुंचाया।

पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया। मृतक के परिजन दीपक ने बताया कि राकेश बुधवार को पठानकोट से चिड़ाना में ट्रक में माल लोड करने आया हुआ था। उसके साथ ट्रक क्लीनर लवली भी था। उन्होंने शाम को ढाबे पर खाना खाया और वहीं सो गए। सुबह क्लीनर राकेश को उठाने गया तो वह उठा नहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Four injured in collision between cruiser and van on Sonipat Road


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jq2Xa3