Skip to main content

गांधीनगर में दादी-पोता और सफीदों कोर्ट के एक कर्मचारी सहित 16 आए पॉजिटिव

जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बुधवार को भी जिले में 16 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें गांधीनगर में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला और 15 साल का उसका पोता पॉजिटिव मिला है। इससे पहले बुजुर्ग महिला की पुत्रवधू कोरोना संक्रमित मिली थी। इसी तरह से सफीदों कोर्ट का एक और कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला है। कालवा गांव का एक युवक जो रोहतक के टाउन कंट्री प्लानिंग विभाग में नौकरी करता है कोरोना संक्रमित मिला है।

जिले में बुधवार को आए अधिकतर केस पॉजिटिव केसों के संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुए हैं। जिले में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 578 पहुंच गई है। जबकि एक्टिव केसों की संख्या 152 हो गई। बुधवार को जिले में 7 व्यक्ति आरटीपीसीआर टेस्ट की आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 162 सैंपल की रिपोर्ट आई, जबकि 9 व्यक्ति एंटीजन टेस्ट में संक्रमित मिले हैं।

1019 के लिए गए सैंपल

बुधवार को भी जिले में एक हजार से अधिक लोगों के सैंपल लिए गए। इस दौरान कुल लिए 1019 सैंपल में से 300 सैंपल ही आरटीपीसीआर के हुए, जबकि बाकी एंटीजन टेस्ट हुए। जिले में एंटीजन टेस्टिंग के बढ़ने के कारण अब किट का अभाव हो गया है। डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. पालेराम कटारिया ने कहा कि जिले में बुधवार को कुल 16 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 152 हो गई है। एंटीजन का स्टाक अब काफी कम रह गया। इसके चलते और किट की डिमांड की गई है।

बिरौली में बनेगा सब हेल्थ सेंटर, कर्मचारियों के 3 पद स्वीकृत

बिरौली गांव में अब जल्द ही सब हेल्थ सेंटर बनाया जाएगा। हेल्थ विभाग के एसीएस राजीव अरोड़ा ने इसकी मंजूरी दे दी है। इस सब हेल्थ सेंटर के लिए कर्मचारियों के 3 पद जिनमें एक महिला व एक पुरुष एमपीएचडब्ल्यू व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं के पद स्वीकृत किए गए हैं। सब हेल्थ सेंटर के निर्माण के लिए जल्द ही सरकार द्वारा बजट भी जारी किया जाएगा। इस संबंध में एसीएस की ओर से सिविल सर्जन को अवगत कराया गया है। बिरौली गांव की पंचायत द्वारा पिछले काफी दिनों से गांव में सब हेल्थ सेंटर बनाने की मांग की जा रही थी। इसके लिए पंचायत प्रस्ताव पारित कर जिला स्वास्थ्य विभाग को सौंपा था। पंचायत ने बताया था कि गांव की आबादी को देखते हुए सब हेल्थ सेंटर बनाया जाना जरूरी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
16 positives including grandparents and an employee of Safidon Court in Gandhinagar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YDbFtY

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...