गांव खेड़ीनरू की शीला ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसके लड़के टिंकू को फरवरी 2019 को विदेश भेजने के लिए एजेंट से बात हुई। एजेंट ने बताया कि एक नंबर में अमेरिका जाने का 18 लाख रुपए खर्चा आएगा।
19 मार्च को टिंकू को अमेरिका के लिए जहाज में बैठा दिया। इसके बाद हमने अपनी एक किल्ला जमीन बेच कर एजेंट को 18 लाख रुपए दिए।
एजेंट ने भरोसा दिया कि चिंता की कोई बात नहीं है, आपके लड़के की अमेरिका में नौकरी लगवा दूंगा। अमेरिका पहुंचने के बाद उसके लड़के को वहां की पुलिस ने पकड़कर जेल में डाल दिया। अब अमेरिका सरकार ने डिपोर्ट करके उसके लड़के को इंडिया भेज दिया। शीला ने आरोप लगाए कि जब एजेंट से पैसे मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Exr87L