Skip to main content

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के 1.25 लाख विद्यार्थी घर बैठकर देंगे परीक्षाएं, 10 सितंबर से स्नातक और 15 सितंबर से होंगी स्नातकोत्तर की परीक्षाएं

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को आखिरकार स्नातक व स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं करवाने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी। केयू और इससे संबंधित कॉलेजों के विद्यार्थियों की परीक्षाएं ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड को मिलाकर ली जाएंगी। स्नातक की परीक्षाएं 10 सितंबर से शुरू होंगी, वहीं स्नातकोत्तर की परीक्षाएं 15 सितंबर से होंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा 30 सितंबर तक खत्म करवाई जाएंगी।

इसके लिए डेटशीट बुधवार को जारी की जाएगी। केयू ने प्रदेश सरकार की ओर से 11 अगस्त को आई अधिसूचना के आधार पर यह निर्णय लिया। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने पूरे प्रदेश में पहल करते हुए सभी यूजी/पीजी टर्मिनल सेमेस्टर/वर्ष के नियमित, दूरवर्ती पाठ्यक्रमों और प्राइवेट विद्यार्थियों की परीक्षाएं, कानून विषयों को छोड़कर करवाने का फैसला लिया है। केयू और इससे संबंधित प्रदेशभर के कॉलेजों के अंतिम सेमेस्टर और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की संख्या 1.25 लाख है।

50% प्रश्नों के देने होंगे अधिकतम 20 पेज पर जवाब

केयू परीक्षा शाखा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को 50 प्रतिशत प्रश्नों के जवाब देने होंगे। परीक्षार्थियों को अपने उत्तर अधिकतम 20 ए फॉर साइज के पृष्ठों में लिखने होंगे और प्रश्नपत्र डाउनलोड करना, प्रश्नों के उत्तर लिखना और उसको पीडीएफ बनाकर अपलोड करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। प्रेक्टिकल की परीक्षा काॅलेज, संस्थान व विभाग स्तर पर ही ली जाएगी। डॉ. सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र डाउनलोड करके परीक्षा संबंधी विवरण व रोल नंबर लिखना होगा। परीक्षार्थी ए-4 साइज पेपर पर प्रश्नों के उत्तर स्वयं लिखेगा। इसके बाद स्कैन करके उसकी पीडीएफ फाइल बनाकर संबंधित विभाग, संस्थान व काॅलेज की ईमेल पर भेजेगा। कोई भी परीक्षार्थी अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई सूचना उत्तर पुस्तिका में नहीं देगा।

ऑनलाइन जारी होंगे रोल नंबर

केयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुक्म सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों के रोल नंबर जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट व विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। अगर किसी परीक्षार्थी का रोल नंबर लिस्ट में नहीं आता तो वो परीक्षा शाखा या अपने काॅलेज को ईमेल कर इस बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। परीक्षा के दिन प्रश्न पत्र सुबह 10 बजे तक अपलोड कर दिए जाएंगे।

सुरक्षित तरीका निकाला

केयू की कार्यवाहक कुलपति डॉ. नीता खन्ना ने बताया कि कोविड-19 के चलते विद्यार्थियों की परीक्षाएं करवाने का सुरक्षित तरीका प्रशासन की ओर से निकाला गया है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए कहीं बाहर नहीं निकलना होगा। डॉ. खन्ना ने कहा कि इस प्रक्रिया के तहत परीक्षा का परिणाम भी परीक्षाएं खत्म होने के बाद जल्द ही घोषित हो पाएगा। ताकि आगे दाखिला प्रक्रिया प्रभावित न हो।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32sFRsu

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...