Skip to main content

हैफेड ने आढ़त में की कटौती, डिप्टी सीएम से मिलेंगे आढ़ती

गेहूं के सीजन के कई महीने के बाद आढ़तियों के खाते में आढ़त आई। अभी तक खरीद एजेंसियों में से हैफेड द्वारा डाली गई आढ़त पर कटौती करने पर आढ़तियों ने कहा कि इसको लेकर वो डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मिलेंगे। दा फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन के कार्यवाहक प्रधान वीरेंद्र संदलाना ने कहा कि गेहूं के सीजन में सरकार आढ़तियों को निर्धारित सरकारी रेट पर ढाई प्रतिशत आढ़त देती है। जो हैफेड ने आढ़त आढ़तियों के खाते में डाली है उसमें 9 रुपए 62 पैसे प्रति क्विंटल की दर से आढ़तियों के काट कर दी है।

यह पूरी तरह से गलत है। एजेंसी द्वारा गेहूं में लस्टर लॉस बताकर आढ़तियों की आढ़त से रुपए काटे गए हैं। एसडीएम उचाना डॉ. राजेश कोथ को इसको लेकर ज्ञापन भी शुक्रवार को देंगे। संदलाना ने कहा कि लस्टर लॉस अगर किसी किसान की गेहूं में था तो उस समय ही एजेंसी द्वारा उसकी सूची बनानी चाहिए थी। जिस किसान की गेहूं के लस्टर लॉस था उस किसान को उसके हिसाब से ही अदायगी एजेंसी द्वारा करवानी चाहिए थी। आढ़तियों का इसमें कोई कसूर नहीं है। आढ़तियों की आढ़त से यह राशि बिल्कुल गलत तरीके से काटी गई है। इस पर वे डिप्टी सीएम से मिलकर वो पूरे मामले से अवगत करवाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QCsPTL