Skip to main content

करियाना के सामान से भरे कैंटर में लगी आग

नरवाना-समैन रोड पर फरैण व अमरगढ़ गांव के बीच बुधवार शाम को टाटा 909 कैंटर में अचानक लगी आग से सामान जल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। ड्राइवर राजेश ने बताया कि वह अपने कैंटर पर करियाने का सामान व मोबिल तेल के डिब्बे भरकर जींद से टोहाना जा रहा था। जब वह फरैण कला गांव से निकला तो गाड़ी में भरा सामान में अचानक आग लग गई।

इसके बाद उसने कैंटर से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई व इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की टीम फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक टाटा में भरा आधे से ज्यादा सामान जल चुका था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fire in a canter filled with Cariana's goods


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EA2uTU

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...