Skip to main content

बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार

शहर के मॉडल टाउन स्थित एक अस्पताल के बाहर से बाइक चुराने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत नांगल मूंदी निवासी नवीन चौहान की बाइक रविवार की रात को चोरी हो गई थी।

सोमवार सुबह जब नवीन घर जाने के लिए बाहर आया तो बाइक गायब मिली जिसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया था। पुलिस द्वारा लगातार की जा रही वाहनों की जांच के दौरान शहर के मोहल्ला रावलीहाट निवासी टोनी को पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी से बाइक बरामद करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bike theft accused arrested


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EwnIC7

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...