Skip to main content

जिले में 27 दिन में 14131 किसानों से खरीदा 39799.26 मीट्रिक टन बाजरा

भास्कर न्यूज | रेवाड़ी
जिला में खरीफ फसल की खरीद प्रक्रिया लगातार जारी है। जिले की तीनों अनाज मंडियों व दो खरीद केंद्रों में खरीफ फसल की खरीद प्रक्रिया के तहत अब तक 39799.26 मीट्रिक टन बाजरे की सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीदा जा चुका है।
डीसी यशेंद्र सिंह ने बताया कि जिले की तीनों अनाज मंडियों में सुचारू रूप से खरीद हो, इसके लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं। किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी, इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिला में 14131 किसानों से 39799.26 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद कि जा चुकी है।
कहां कितने किसान पहुंचे: रेवाड़ी अनाज मंडी में हैफेड ने 4673 किसानों से 12929 मीट्रिक टन, एचएसडब्ल्यूसी ने बावल अनाज मंडी में 5443 किसानों से 15885.9 मीट्रिक टन, एचएसडब्ल्यूसी ने कोसली अनाज मंडी में 3170 किसानों से 8574.76 मीट्रिक टन, एचएसडब्ल्यूसी ने खरीद केंद्र जाटूसाना में 547 किसानों से 1558 मीट्रिक टन और एचएसडब्ल्यूसी ने खरीद केंद्र डहीना से 298 किसानों से 851.6 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद की जा चुकी है। इसके अलावा जिले में गत दिवस तक तीनों मंडियों व खरीद केन्द्रों से 32307 मीट्रिक टन बाजरे का उठान कार्य किया जा चुका है।

भास्कर न्यूज | कोसली
कोसली डिवीजन में स्थापित किए गए बाजरा खरीद केंद्रों पर अभी तक 1 लाख 71 हजार 29 क्विंटल बाजरा की खरीद की जा चुकी है। मंडियों एवं खरीद केंद्रों पर आने वाले किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आए, इसके लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसडीएम कुशल कटारिया ने बताया कि कोसली क्षेत्र में बाजरा खरीद प्रक्रिया पूरी तरह से व्यवस्थित ढंग से की जा रही है। किसानों की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए सरकार की ओर से निर्धारित नियमों अनुसार बाजरा सभी खरीद केंद्रों पर शेड्यूल अनुसार खरीदा जा रहा है। इतना ही नहीं कोसली खरीद केंद्र पर अब रोस्टर बढ़ाकर 600 किसानों का कर दिया गया है,जबकि जाटूसाना और सब्जी मंडी कोसली में चल रहे अस्थायी खरीद केंद्र पर प्रतिदिन 150-150 किसानों को एसएमएस के माध्यम से बाजरा बिक्री के लिए बुलाया जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि कोसली अनाज मंडी खरीद केंद्र में अब तक 1 लाख 55 हजार 93 क्विंटल ,जाटूसाना खरीद केंद्र मे 11 हजार 741 क्विंटल और सब्जी मंडी कोसली में चल रहे डहीना खरीद केंद्र पर 4 हजार एक सौ 95 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। सभी खरीद केंद्रों पर मास्क लगाकर ही कार्य करना अनिवार्य किया गया है। सभी तीनों खरीद केंद्रों पर कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए संबंधित विभाग द्वारा सैनिटाइज व मास्क पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए गए हैं। खरीद केंद्रों पर आने वाले किसानों के हाथ सैनिटाइज करवाने उपरांत ही केंद्र में प्रवेश करने दिया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bought 39799.26 MT of millet from 14131 farmers in 27 days in the district


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31QoNgT

Popular posts from this blog

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...