Skip to main content

टोहाना के नागरिक अस्पताल ट्रैनिंग सेंटर में दिया नशा मुक्त अभियान के तहत वालंटियर्स को प्रशिक्षण

नागरिक अस्पताल ट्रैनिंग सैंटर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मास्टर वालंटियर्स को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों व इससे होने वाले घातक परिणामों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला समाज कल्याण अधिकारी इंद्रा यादव व मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. गिरीश ने की। जिला समाज कल्याण अधिकारी इन्द्रा यादव ने मास्टर वालंटियर्स को बताया कि किस प्रकार वे गांवों- व शहरों में जाकर पंचों, सरपंचों, नंबरदारों व पार्षदों आदि के सहयोग से नशे से पीडित व्यक्तियों से घुल-मिलकर उनका ध्यान नशे से हटाकर समाज में उपलब्ध अन्य अच्छे कार्य की ओर लगा सकते हैं।

उन्होंने मास्टर वालंटियर्स को अपने अपने गांव में भी नशे का कोई आदि हो तो उसका नशा छुटवाने में मदद करें। डॉ. गिरीश ने बताया कि नशा छुड़वाने की अभियान की शुरूआत करते हुए जिला स्तर तक लेकर जानी है। इसके अतिरिक्त नशे के प्रकार, नशा एक बीमारी है, नशे की बीमारी से मुक्ति, नशे के बारे में पैदा हुई गलत धारणाओं व नशा प्रयोग करने वाले व्यक्ति के मूल लक्षणों आदि की जानकारी विस्तार से लोगों द्वारा नशा छुड़वाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। अध्यापक बलबीर सिंह ने मास्टर वालंटियर्स को बताया की नशा एक बीमारी है। नशे की बीमारी से मुक्ति, नशे के बारे में पैदा हुई गलत धारणाओं व नशा प्रयोग करने वाले मुख्य लक्षणों आदि की जानकारी विस्तार से दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Training of volunteers under the drug-free campaign at the Civil Hospital Training Center, Tohana


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37PyrUJ

Popular posts from this blog

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...