सिविल सर्जन डाॅ. योगेश शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग करनाल की ओर से मंगलवार को सब नेशनल पल्स पोलियो प्रोग्राम का शुभारंभ करने के लिए जिला टास्क फोर्स की मीटिंग का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि हरियाणा प्रदेश में जनवरी 2010 से कोई पोलियो केस नहीं हुआ है और भारत वर्ष में जनवरी 2011 से पोलियो का कोई केस नहीं मिला है।
इसलिए भारत वर्ष 2014 को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया गया है, लेकिन भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान व अफगानिस्तान में अभी भी पोलियो के केस मिल रहे हैं। जिसकी वजह से भारत में पोलियो केस का खतरा बना रहता है। जिसकी वजह से पोलियो उन्मूलन अभियान भारत में बार-बार चलाया जा रहा है।
भारत में कोई भी पोलियो केस न हो, इसलिए भारत से बाहर जाने वाले व भारत में आने वाले व्यक्ति को पहले पोलियो से बचाव की खुराक पिलाई जाती है। डाॅ. अविरल शर्मा रोहतक ने बताया कि हरियाणा प्रदेश के 13 जिलों में एक नवंबर से 3 नवंबर 2020 तक सब-नेशनल पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा, जिसमें हाई रिस्क एरिया में पाेलियाेराेधी दवाई पिलाई जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31O32OC