जिले में हेपेटाइटिस सी यानि काला पीलिया के मरीजों की संख्या में हर माह बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 4 माह का जिक्र किया जाए तो जिले में 182 लोगों को हेपेटाइटिस सी पॉजिटिव पाया गया है।
इससे पहले हर माह काफी कम संख्या में हेपेटाइटिस सी के मरीज सामने आ रहे थे। जिले में नरवाना और अलेवा क्षेत्र में सबसे अधिक हेपेटाइटिस सी से पीड़ित मरीज पिछले दिनों में आए हैं। इसमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी शामिल हैं।
बता दें कि सिविल अस्पताल में हेपेटाइटिस सी मरीजों की निशुल्क जांच होती है और उसके बाद फ्री में उपचार चलता है। जांच के लिए एक प्राइवेट लैब को अधिकृत किया गया है।
मरीजों की संख्या बढ़ने की बड़ी वजह. नशे के इंजेक्शन लेना
इन दिनों हेपेटाइटिस सी के काफी संख्या में संदिग्ध मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसके बाद उनकी जांच करवाई जाती है और पॉजिटिव मिलने के बाद उनका उपचार शुरू किया जाता है।
स्क्रीनिंग में हुई बढ़ोतरी तो केस मिले
कई महीनों से सिविल अस्पताल में हेपेटाइटिस सी मरीजों की स्क्रीनिंग संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते हर महीने हेपेटाइटिस-सी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। हेपेटाइटिस सी होने का बड़ा कारण इंजेक्शन के दौरान एक ही सूई का बार-बार प्रयोग होना है। जो नशे के इंजेक्शन लेते हैं अक्सर वे ऐसा करते हैं। डाॅ. नरेश वर्मा, फिजीशियन एवं एसएमओ जींद।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2J8VvUa