Skip to main content

संघ सेवकों ने सोशल डिस्टेंसिंग में रह किया राष्ट्र को प्रणाम

रविवार को आरएसएस द्वारा शहर में दो स्थानों पर दशहरा का पर्व मनाया गया। जिसमें सबसे बड़ा कार्यक्रम शंभू दयाल के परिसर में किया गया। आरएसएस के सैकड़ों सदस्यों ने हिस्सा लेकर के कार्यक्रम को राष्ट्र के नाम संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस भी रावण की तरह ही है। जिससे लड़ने के लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत है।

सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आरएसएस की विंग क्रीड़ा भारती के प्रमुख उमेश ने सभी को संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्र के लिए संगठित रहने का आवाहन किया।

इस दौरान जिला बौद्धिक डोली सदस्य अनिल गोयल, विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री आदित्य रोहिल्ला, जिला बौद्धिक टोली प्रमुख पंकज चमोली, जिला बौधिक टोली नगर संयोजक पंकज, नगर कार्यवाह अजय, मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया एडवाइजर राजीव जैन, अजय, हरिओम,प अनिल झरोठी आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sangh sevaks saluted the nation in social distancing


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34ua0Km

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...