Skip to main content

डीटीपी की टीम ने ओमेक्स के पास 8 एकड़, जाखौदा के पास 5 एकड़ में बनी अवैध काॅलाेनी व नया गांव की 8 दुकानाें काे गिराया

सरकार ने अवैध काॅलोनियों को काटने से रोकने के लिए वहां की रजिस्ट्रियों पर रोक का भी बहादुरगढ़ में कोई असर नहीं हो रहा। यहां रजिस्ट्रियों पर रोक के बाद भी अवैध काॅलोनियों को काटने का सिलसिला पहले की तरह से जारी है।

हां पहले प्लाट रजिस्ट्री करवाकर बेचे जा रहे थे पर अब दो साल में रजिस्ट्री करवा देने के आश्वासन पर बेचे जा रहे हैं। शहर व आसपास के क्षेत्र में अवैध काॅलोनियों को तोड़ने का सिलसिला
जारी है।
इस मामले में जैसे-जैसे डीटीपी व नगर परिषद कार्रवाई कर रही है वैसे-वैसे अवैध काॅलोनियों को बनाने का सिलसिला तेज होता जा रहा है। यह तो तब है जब सरकार ने अवैध काॅलोनियों में रजिस्ट्रियों को बंद किया हुआ है।

इसके बाद भी अवैध काॅलोनियों को काटने का सिलसिला जारी है। सोमवार को डीटीपी मोहन सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ तोड़फोड़ अभियान चलाया।

टीम ने सबसे पहले नया गांव स्थित आठ नवनिर्मित दुकानों को तोड़ दिया जो बिना आज्ञा के बनाई जा रही थी। लोगों ने इन दुकानों को तोड़ने का विरोध भी किया पर पुलिस बल होने के कारण वे सफल नहीं हो पाए। इसके अलावा ओमेक्स क्षेत्र के पास बहादुरगढ़ में पड़ने वाली एक अवैध कॉलोनी जो आठ एकड़ में तैयार की जा रही थी उसे भी तोड़ दिया गया।

डीपीसी और कच्ची सड़कें भी उखाड़ी

कॉलोनी में एक डीपीसी, कच्ची सड़कें और बाउंड्री वॉल भी तोड़ दी गई। इसके बाद टीम ने गांव जाखौदा में 5 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी में सड़कों व प्लाटों की बाउंड्री वाल के कार्यालय को भी तोड़ दिया।

दिन भर चली इस कार्रवाई को शहर के लोगों को सुबह से ही पता चल गया था। पर वह कार्रवाई कहां पर होगी इसे लेकर प्रशासन ने अपने पत्ते नहीं खोले थे। जैसे ही पुलिस व डीटीपी की टीम नया गांव के पास पहुंची तो वहां बन रही आठ दुकानों को निशाना बनाते हुए जेसीबी से दुकानों को तोड़ दिया गया।

शहर में अवैध काॅलाेनियाें की भरमार

गौरतलब है कि शहर के चारों तरफ अवैध काॅलोनियों की भरमार है। जो बिना रजिस्ट्रियों के भी कट रही है। लोगों की माने तो अवैध क्लोनाइजर लोगों को एक दो साल में रजिस्ट्री करवा कर देने के आश्वासन के बाद ही प्लाटों को काट कर उन्हें बेच रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
DTP team demolishes 8 acres near Omaxe, illegal colony built on 5 acres near Jakhauda and 8 shops in Naya village


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HC5IIi

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...