Skip to main content

क्षतिग्रस्त एलिवेटिड फ्लाई ओवर के हिस्से को हटाकर नया सेगमेंट लगाने काम शुरू

सोहना ढाणी के नजदीक करीब 20 दिन पहले क्षतिग्रस्त हुए एलिवेटिड फ्लाई ओवर के हिस्से के सेगमेंट को निकालकर अब नया सेगमेंट डाला जा रहा है। यह सेगमेंट खिंचाई करने के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद इस सेगमेंट को जैक लगाकर नीचे गिरने से रोका गया था। लेकिन अब इस सेगमेंट के बदलने से खतरा टल गया है।

हालांकि इस मामले में एनएचएआई ने भी निर्माण पर सवाल उठाए थे, लेकिन गनीमत यह रही कि यह सुभाष चौक के नजदीक गिरे फ्लाई ओवर के हिस्से की तरह नीचे नहीं गिरा। वहीं सुभाष चौक के नजदीक गिरे एलिवेटिड फ्लाई ओवर के क्षतिग्रस्त हिस्से को गत शनिवार को हटा दिया गया, जिसकी जांच रिपोर्ट जांच कमेटी जल्द देगी। सोहना रोड पर सुभाष चौक के नजदीक निर्माणाधीन एलिवेटिड फ्लाई ओवर गिरने के बाद एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गया था।

सोहना ढाणी के नजदीक से फ्लाई ओवर की वायर की खिंचाई अधिक होने के बाद डैमेज हो गया था। जिसकी एनएचएआई द्वारा ऑडिट कराई जाएगी। यह बात एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर शशि भूषण ने कही है। उन्होंने कहा कि वैसे तो यह रेगुलर प्रोसेस है, जिसकी समय पर एनएचएआई ऑडिट कराता रहता है।

सुभाष चौक के नजदीक गिरे फ्लाई ओवर के हिस्से को हटा दिया गया है। इसके सेम्पल लिए भी गए थे और अभी लिए जाने भी हैं। अब जांच कमेटी द्वारा दोबारा सैम्पल लिए जाएंगे। जिनकी रिपोर्ट दी जाएगी।
-शशिभूषण, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई, नई दिल्ली



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुड़गांव. सोहना रोड पर निर्माणाधीन एलीवेटेड फ्लाईओवर।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35NmLzl

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...