Skip to main content

सीवर के मैनहोल के लिए अपने स्तर पर ढक्कन तैयार करेगा जलापूर्ति विभाग

शहर में सीवर लाइनों के मैनहोल पर रखे जाने वाले ढक्कनों को जलापूर्ति विभाग अपने स्तर पर ही तैयार करेगा। निजी एजेंसी द्वारा रखे जा रहे ढक्कन बार-बार टूटने पर अधिकारियों ने यह निर्णय लिया है। एक्सईएन ने मैनहोल के ढक्कन तैयार करवाने के लिए जेई को निर्देश दिए हैं। शहर में पानी निकासी के लिए विभाग ने सीवर लाइन दबाई हुई है।

अधिकारियों के अनुसार शहर में सीवर लाइन के करीब चार हजार मैनहोल बने हुए हैं। विभाग की सभी मुख्य लाइनें सड़कों के बीचों-बीच से होकर एसटीपी तक पहुंचती हैं। शहर की सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही होती रहती है। भारी वाहनों की आवाजाही से सीवर के मेनहोल पर रखे ढक्कन बार-बार टूट जाते हैं। इससे रोड पर हादसा होने की आशंका बनी रहती है। मैनहोल पर रखा ढक्कन क्षतिग्रस्त होने पर एक निजी एजेंसी द्वारा नया ढक्कन रखवाया जाता है।

शहर में सीवर लाइनों के मेनहोल पर रखे ढक्कन बार-बार टूट रहे हैं। शहरवासियों की शिकायत रहती है कि खुले मेनहोल पर समय पर नया ढक्कन नहीं रखवाया जाता है। सड़कों पर खुले मेनहोल बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। इसे देखते हुए अधिकारियों ने अपने स्तर पर ही ढक्कनों का निर्माण करवाने का निर्णय लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मेनहोल के ढक्कन जेई की निगरानी में तैयार करवाए जाएंगे, जिससे उनकी गुणवत्ता अच्छी होगी। ढक्कनों की गुणवत्ता अच्छी होने से बार-बार टूटने की समस्या नहीं रहेगी।

ढक्कन तैयार करवाने के लिए दिए हैं निर्देश
सीवर के मैनहोल पर रखे जाने वाले ढक्कन तैयार करवाने के लिए जेई को निर्देश दिए हैं। स्टोर में ढक्कन होने से खुले मैनहोल पर तुरंत ही नया ढक्कन लगवाने में अधिक समय नहीं लगेगा। प्रयास है कि शहरवासियों को खुले मैनहोल संबंधी समस्या का सामना न करना पड़े। -विक्रम मोर, एक्सईएन, जलापूर्ति विभाग, गोहाना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IYyqmU

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...