Skip to main content

एग्जास्ट फैन उखाड़ कर तिजोरी तक पहुंचे चोर, 30 लाख से ज्यादा के सोने-चांदी के जेवर ले गए

रेलवे रोड स्थित सोनिया ज्वेलर्स में सेंध लगाकर लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। सुबह दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो अंदर सारा सामान बिखरा था और तिजोरी को कटर से काटा गया था।

दुकान के मालिक अशोक ने बताया कि लगभग आधा किलो सोना व 6 किलो चांदी चुराई गई है। इनकी कीमत लगभग 30 लाख बताई जा रही है। सूचना पहुंची पुलिस ने दुकान के अंदर और बाहर जांच की है। जिस तरह से चोरों ने तिजोरी काटा और दुकान में चोरी की है, उससे लगता है कि उन्होंने रेकी कर तिजोरी के बारे में जानकारी कर ली थी।

छत के रास्ते खाली पड़े हिस्से का चोरों ने फायदा उठाया: दुकानदार ने बताया कि दुकान के पीछे का हिस्सा खाली पड़ा है, जिसका फायदा चोर ने उठाया। खाली प्लाॅट से होते ही चोर दुकान की छत तक पहुंचे और सीढ़ियाें पर लगे दरवाजे को तोड़कर नीचे पहुंचा।

लोहे के गेट ने रोका तो एग्जास्ट फैन उखाड़कर अंदर पहुंचे: दुकान में एंट्री करने से पहले पिछले हिस्से में लोहे का मजबूत गेट लगा हुआ था, लेकिन चोर दरवाजे के ऊपर लगे एग्जास्ट फैन को उखाड़कर तिजोरी तक पहुंचा। तिजोरी तक पहुंचने के लिए चोर ने मकान निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सीढ़ियाें जैसी चालियों का इस्तेमाल किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Thieves reached the vault after exhausting exhaust fan, took gold and silver jewelery worth more than 30 lakhs


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IZ14UX