महिला एवं बाल विवाह निषेध विभाग ने सोमवार को दो जगहों पर हो रही नाबालिगों की शादी को रुकवा दिया है। इस दौरान टीम को जांच के दौरान जामनी गांव में दूल्हा-दुल्हन नाबालिग मिले। इसी तरह से होशियारपुरा गांव में दुल्हन नाबालिग पाई गई।
जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी को सूचना मिली थी कि गांव खेड़ा खेमावती से दो लड़कों की बारात जामनी गांव में पहुंची हुई है, जिसमें एक दूल्हा जिसके साथ उसकी शादी होने वाली है वह लड़की भी नाबालिग है।
सूचना मिलते ही बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय से रवि लोहान, महिला कांस्टेबल आरती, नीलम, एसपीओ सतीश, राकेश कुमार पिल्लूखेड़ा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
इस दौरान दूल्हे की उम्र के कागजात की जांच की गई तो लड़के की उम्र 18 वर्ष, जबकि दुल्हन की उम्र 17 वर्ष मिली। इसके बाद दोनों के परिजनों को समझाया गया और हो रही शादी को रुकवा दिया गया।
इसी तरह से होशियारपुरा गांव में भी एक नाबालिग लड़की की शादी करवाई जा रही है और बारात भी गांव में आ चुकी है। सूचना मिलते ही टीम तुरंत विवाह स्थल पर पहुंची और दूल्हा व दुल्हन के परिवार वालों से दोनों के जन्म प्रमाण पत्र मांगे तो जो सर्टिफिकेट पत्र दिखाए उनमें दुल्हन नाबालिग पाई गई और उसकी उम्र 18 वर्ष से कम मिली जबकि दूल्हे की उम्र 25 वर्ष मिली।
इसके बाद दोनों के परिजनों को समझाकर शादी को रुकवा दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mrjufG