Skip to main content

कोरोना - 48 वर्षीय दुकानदार की मौत, 8 पॉजिटिव मिले

जिले में कोरोना संक्रमण के बाद मौत होने का सिलसिला जारी है। सोमवार को खानपुर मेडिकल काॅलेज में दाखिल अपराही मोहल्ला निवासी 48 वर्षीय दुकानदार अशोक कुमार की मौत हो गई। 3 दिन पहले ही उसके बड़े भाई राजेंद्र की कोरोना संक्रमण से मौत हुई थी।

जिले में अब तक 51 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सोमवार को जिले में 8 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें सफीदाें में तैनात बिजली निगम का एक एसडींओ भी शामिल है।

कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2796 पहुंच गई है। अपराही माेहल्ला निवासी अशोक कुमार को कोई बीमारी नहीं थी। 16 अक्टूबर को खांसी, जुकाम व बुखार होने पर परिजनों ने उसे पीजीआई खानपुर में दाखिल करवाया था। इसके बाद उसके कोरोना जांच हुई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

सोमवार दोपहर को हालत खराब हो गई और अशोक कुमार की उपचार के दौरान पीजीआई में मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को मृतक अशोक कुमार के बड़े भाई 50 वर्षीय राजेंद्र की मौत हो गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jwGKHd

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...