Skip to main content

पंजीकरण के समय खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र व आधार कार्ड लाना अनिवार्य, अलग-अलग जगह होंगी प्रतियोगिताएं

एक नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर जिले में खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा के स्थापना दिवस पर 8 खेलों की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। प्रतियोगिताओं का आयोजन वर्ष 2021 में आयोजित होने वाले खेलों इंडिया प्रतियोगिता को ध्यान मे रखते हुए हॉकी, कबड्डी, हैंडबाॅल, फुटबाॅल, एथलेटिक्स, कुश्ती, बॉॅक्सिंग तथा बैडमिंटन खेलों का आयोजन करवाया जाएगा।

बॉक्सिंग: बॉॅक्सिंग खेल में अंडर-17 से 19 लड़के तथा लड़कियां वर्ग में वजन कैटेगरी लड़के 49 से 52 किलोग्राम, 52 से 57 किलोग्राम, 57 से 60 किलोग्राम, 64 से 69 किलोग्राम, 75 से 81 किलोग्राम तथा लड़कियां वर्ग में 48 से 51 किलोग्राम, 51 से 54 किलोग्राम, 54 से 57 किलोग्राम, 57 से 60 किलोग्राम, 69 से 75 किलोग्राम में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, हैंडबाॅल, कबड्‌डी: बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-19 लड़के तथा लड़कियां वर्ग में सिंगल तथा डबल इवेंट स्टेडियम होंगे। फुटबाॅल में अंडर-19 के लड़के तथा लड़कियां वर्ग में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। खेल हॉकी में अंडर-17 लड़के तथा लड़कियां वर्ग में जीवन नगर स्थित हॉकी स्टेडियम में प्रतियोगिता करवाई जाएगी। वहीं हैंडबाल खेल में अंडर-19 में लड़के तथा लड़कियां वर्ग में प्रतियोगिता होगी। कबड्डी खेल में अंडर-21 लड़के (भारवर्ग 75 किलोग्राम) तथा लड़कियां वर्ग में प्रतियोगिता। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का पंजीकरण तथा वजन 1 नवंबर को प्रतियोगिता के आयोजन स्थल पर किया जाएगा।

कुश्ती: कुश्ती खेल में अंडर-21 लड़के तथा लड़कियां वर्ग में वजन कैटेगरी लड़के (फ्री स्टाइल) 57, 65, 70, 74 तथा 86 किलोग्राम तथा लड़के (ग्रीको रोमन) 55, 60, 67, 77 तथा 87 किलोग्राम और लड़कियों के वर्ग में 50, 53, 57, 62, 68 किलोग्राम में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता 1 नवंबर को निर्धारित स्थल पर करवाई जाएगी। पंजीकरण के समय खिलाड़ियों को अपना जन्म प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र व आधार कार्ड लेकर आना अनिवार्य है। जिले के सभी खेल प्रशिक्षकों को प्रतियोगिता के बारे अवगत करवाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31Xckbf

Popular posts from this blog

कच्चे क्वार्टर बाजार के बीच से गुजर रहे हैं बिजली के तार, हादसा आगजनी में 1999 में 48 लोगों की हुई थी मौत

शहर का सबसे व्यस्त व भीड़ वाले बाजार कच्चे क्वार्टर के बीच से बिजली के तार गुजर रहे हैं। केबल न होने से हवा चलने पर यह तार आपस में टकरा जाते हैं। जिससे चिंगारी निकलती है। ऐसे में यहां आगजनी होने का खतरा बना रहता है। व्यापारियों व दुकानदारों ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। जबकि यहां एक बार बड़ी अनहोनी हो चुकी है। 1999 में आगजनी होने पर 48 लाेगों की हुई थी मौत कच्चे क्वार्टर में नवंबर, 1999 में बड़ी आगजनी की घटना हुई थी। आगजनी घटना शार्ट-सर्किट के कारण हुई थी। आग में 48 लोगों की जान गई थी। वहीं सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। एक ही दुकान के अंदर दर्जनों लोगों की जान गंवाई थी। कच्चे क्वार्टर बाजार में 1999 के बाद भीड़ करीब 10 गुणों बढ़ गई है। हर दिन यहां हजारों लोग खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां दुकानों के स्टाल पर लटकते तारों से हादसा होने का अंदेशा है। यहां दिन के समय भी पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा इस क्षेत्र में अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जबकि नगर निगम पर इस पर कंट्रोल नहीं है। यहां दिन में पैदल...

2 दिन से एमएसपी पर पीआर धान की नहीं हुई खरीद, सरकारी रिकॉर्ड में 17500 क्विंटल मंडियों में अटका

सरकार और राइस मिलर्स की लड़ाई में किसान पिस रहा है। पीआर धान की सरकारी खरीद कागजों में रविवार से शुरू हो चुकी है लेकिन पूरे जिले में किसी भी मंडी में एक दाने की खरीद अब तक नहीं हुई। मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड अनुसार ही 17500 क्विंटल पीआर धान मंडियों में पहुंच चुका है। हालांकि धान इससे कहीं ज्यादा मात्रा में मंडियों में पड़ा है। सोमवार सुबह नई अनाज मंडी में एमएसपी पर धान की खरीद शुरू न होने पर किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया। उसके बाद एसडीएम संजय कुमार किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें एमएसपी पर खरीद का आश्वासन दिया। किसानों ने एसडीएम से दो टूक कहा कि वे पहले ही दुखी हैं और अब उन्हें और परेशान नहीं किया जाए। एक दिन का अल्टीमेटम देते हुए किसान बलजीत किच्छाना, गुरनाम सिंह डोहर, फूल सिंह नरड़, संजय ग्योंग, होशियार गिल व राममेहर गिल प्यौदा, तेजिंद्र सिंह अरनौली ने कहा कि अगर सोमवार सायं तक एम एसपी पर खरीद शुरू नहीं हुई तो मंगलवार से किसान कार्यालय के बाहर धरना देंगे और आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों को एक-एक क्विंटल धान लाने के मैसेज पर एसडीएम बोले-गलती सुधारी ज...