Skip to main content

ड्रेन निर्माण और सड़क के चौड़ीकरण के दौरान कंस्ट्रक्शन कंपनी ने कवर कर दिए मेनहाल, सीवरेज लाइन हुई बंद

करनाल से जींद तक ड्रेन निर्माण और सड़क के चौड़ाकर के लिए पिछले दो साल से निर्माण कार्य चल रहा है। शहर के बीचों बीच सड़क और ड्रेन का निर्माण पूर्ण हो चुका है। लेकिन कंस्ट्रक्शन कपंनी के ठीक प्रकार से काम न करने के चलते काफी जगह से सीवरेज लाइन डेमेज हो चुकी है। वहीं काफी संख्या में मेनहोल भी टूट चुके हैं। लेकिन न तो कंस्ट्रक्शन कंपनी ने इस ओर कोई ध्यान दिया और न ही दोबारा बनाया गया। जिस कारण जनस्वास्थ्य विभाग को काफी नुकसान हुआ है।

इस बारे में विभाग के उच्चाधिकारियों ने एसपी को लिखित में गावड़ कंस्ट्रक्शन कपंनी के खिलाफ शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जनस्वास्थ्य विभाग की इंजीनियर विंग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि गावड़ कंस्ट्रक्शन कंपनी ने असंध एरिया में ड्रेन का निर्माण और सड़क का चौड़ीकरण का काम किया था।

इस दौरान कंपनी के कर्मचारियों ने अनाज मंडी के सामने करीब 100 फीट लंबाई की सीवर लाइन तोड़ दी है। वहीं नानकपुरा चौक से सालवन चौक तक करीब 8 मेन होल टूट गए हैं। वहीं जींद चौक से गुरुद्वारा वाली गली तक करीब 500 फीट की सीवर लाइन टूटी हुई है। इसी के साथ भारी मात्रा में मेनहोल में मलबा भर गया है। इसी के साथ साथ कंस्ट्रक्शन कंपनी ने जींद चौक से लेकर सिंह होटल के बीच लगभग सभी मेन होल को सड़क के नीचे दबा दिया है। सड़क निर्माण के दौरान सीवरेज लाइन और वाटर सप्लाई की व्यवस्था बाधित हो गई है। मलबा भरने से ठीक प्रकार से सीवरेज लाइन काम नहीं कर रही है। जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मलबा भरने के कारण वार्ड नंबर 1, 10, 11 और वार्ड 14 की गई गलियों की सीवरेज व्यवस्था बिगड़ गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Construction company covered during drain construction and road widening, sewerage line closed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mEKVCQ

Popular posts from this blog

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...