Skip to main content

विभाग ने बंद किया एमएफएमबी पोर्टल, धान नहीं ला पा रहे नॉन रजिस्टर्ड किसान, कुला में गेट पास की भी समस्या

मार्केटिंग बोर्ड ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल को नए पंजीकरण के लिए बंद कर दिया है। पोर्टल बंद होने से अब ऐसे किसान मंडी में फसल नहीं ला पा रहे हैं जिन्होंने अपनी फसल का ब्यौरा पोर्टल पर दर्ज नहीं करवाया हुआ था। यहां बता दें कि पिछले 3 महीनों से विभाग व सरकार की तरफ से किसानों से आग्रह किया जा रहा था कि वे अपनी फसल का ब्यौरा पोर्टल पर दर्ज करवाएं।

इसके अलावा धान की खरीद शुरू होने के बाद से अब तक विभाग के कर्मचारी फसल लेकर आने वाले किसानों का पंजीकरण भी कर रहे थे। लेकिन अब पोर्टल बंद होने से किसानों को परेशानी होगी। अब ऐसे किसान या तो अपनी फसल घर पर रखकर पोर्टल के दोबारा खुलने का इंतजार करें या फिर वे अपनी फसल प्राइवेट व्यापारियों को बेचें।

सर्वर डाउन होने से देरी से मिल रहे गेट पास

पंजीकृत किसानों को मंडी गेट पास समय पर न मिलने पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को गेट पास बूथ पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। किसान सुनील कुमार, बलवंत सिंह, जरनैल सिंह, भजन सिंह ने बताया कि धारसूल अनाज मंडी के गेट के बूथ पर गेट पास लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। फसल पंजीकरण साइट के सर्वर की गति धीमी होने व बार बार बंद होने किसान परेशान हैं।

जिले में अभी तक 2 लाख 39 हजार 588 मीट्रिक टन धान की फसल का उठान हुआ

जिला में अब तक 3 लाख 5 हजार 297 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है, जिसमें से फूड सप्लाई ने 94 हजार 069 मीट्रिक टन, हैफेड ने 1 लाख 27 हजार 447 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी ने 82234 मीट्रिक टन तथा एफसीआई ने 1547 मीट्रिक टन की खरीद की है। इसके अलावा जिला की मंडियों व खरीद केंद्रों से अभी तक 2 लाख 39 हजार 588 मीट्रिक टन धान की फसल का उठान किया गया है, जिसमें फूड सप्लाई ने 73509 मीट्रिक टन, हैफेड ने 96177 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी ने 68555 मीट्रिक टन तथा एफसीआई ने 1347 मीट्रिक टन धान की फसल का उठान किया है। वहीं जिला में अब तक कुल 1लाख 33 हजार 671 क्विंटल कॉटन फसल की खरीद की गई है, जिसमें फतेहाबाद मंडी से 43 हजार 119 क्विंटल, भट्टू कलां मंडी से 14 हजार 392 क्विंटल, भूना मंडी से 72 हजार 456 क्विंटल, रतिया मंडी से 2881 क्विंटल, टोहाना मंडी से 1206 क्विंटल तथा जाखल मंडी से 217 क्विंटल की खरीद हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Department closed MFMB portal, non registered farmers unable to bring paddy, problem of gate pass in Kula


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35HfLDT

Popular posts from this blog

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...