Skip to main content

सांखोल के पास ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

सांखोल गांव के पास बराही के फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर माैके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज भेज दिया।

सांखोल निवासी बुजुर्ग महिला अंगूरी सोमवार सुबह अपने खेतों की तरफ जा रही थी। जब वह बराही फाटक पर रेलवे लाइन क्रॉस करने लगी, इसी दौरान रोहतक से दिल्ली तरफ जा रही रेलवे कर्मचारी स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गई। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ooqXxI