Skip to main content

बाजारों में बिना मास्क वालाें की उमड़ने लगी भीड़, फिर बढ़ने लगा संक्रमण, 69 केस अाए

शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के दावे हवा हो रहे हैं। शहर के कच्चे क्वार्टर बाजार में बिना मास्क वाली भीड़ ने चिंता बढ़ा दी है। गुरूवार को बाजार में भीड़ रही, लेकिन सजगता देखने को नहीं मिली। लोगों की लापरवाही के कारण लगातार दूसरे दिन कोरोना के केस 65 से ऊपर आए। करोना के नए 69 केस मिले। जबकि बुधवार को 67 केस मिले थे। नए केसों में 28 महिला मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 9986 हो गया है। दस हजार का आंकड़ा होने में अब 14 केसों की कमी है।

रेपिड एंटीजन किट से टेस्टिंग घटी

रेपिड एंटीजन किट से टेस्टिंग घट गई है। पहले जहां पांच सौ टेस्ट इससे होते थे, वहीं गुरुवार को 139 टेस्ट हुए। एक चिकित्सक ने बताया कि किट कम हैं। पांच सौ किट ही आई थी। आरटीपीसीआर किट से 1085 के टेस्ट किए गए।

साेनीपत शहर में यहां मिले मरीज

अशोक विहार, ऋषि कुंज कालोनी, नरेन्द्र नगर, मैपस्को सिटी, सक्सेना अस्पताल के नजदीक, आईटीआई, मॉडल टाउन में एक-एक, सेक्टर-14, 15, काठमण्डी, अशोक नगर, ब्रह्मा नगर, दहिया कालोनी में दो-दाे, न्यू महावीर कालोनी में चार, सेक्टर-12, 23 में पांच-पांच संक्रमित मिले।

ग्रामीण क्षेत्र में यहां मिले मरीज

गांव शाहपुर, सिसाना, गढी ब्रह्माणान, रोलद लतीफपुर, सफियाबाद, खरखौदा, ताजपुर, प्याऊ मनियारी, बड़ी, खाण्डा, खरखौदा के वार्ड-10, माहरा, बड़ोता, पिनाना, शहजादपुर, कुण्डली में एक-एक, टीडीआई किंग्सबरी कुण्डली, खेवडा, बंदेपुर में दाे-दाे, सेक्टर-57 कुण्डली में छ: नए संक्रमित मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सोनीपत. शहर के कच्चे क्वार्टर बाजार में बच्चे बिना मास्क के घूमते हुए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34EFjCa

Popular posts from this blog

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...