Skip to main content

हरियाणा दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

हरियाणा दिवस पर आगामी 1 नवंबर को नवंबर को 10 बजे स्थानीय कर्ण स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। खेल शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर असंध के एसडीएम साहिल गुप्ता ने जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में खेल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

एसडीएम ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के शुभारंभ पर खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। मार्च पास्ट में शामिल होने वाले महिला व पुरुष खिलाड़ियों की सूची बनाई जाए। इसके लिए कार्यक्रम से पहले उनका अभ्यास करवाएं। स्टेडियम में साफ-सफाई का कार्य समय रहते पूरा करें। गौर हो कि हरियाणा सरकार द्वारा इन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन वर्ष 2021 में आयोजित होने वाली खेलों इंडिया प्रतियोगिता के मद्देनजर भी करवाया जा रहा है, ताकि खेलों को बढ़ावा मिले और खेल प्रतिभाओं को चयनित किया जा सके।

इन खेल प्रतियोगिताओं में एथलेटिक, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, हैंडबॉल, कबड्डी व कुश्ती शामिल है। इनमें एथलेटिक्स खेल के अंडर-21 पुरुष व अंडर-21 महिला वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर की ट्रैक दौड़े तथा लम्बी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, जेवेलिन थ्रो की प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी। इसी प्रकार बॉक्सिंग अंडर-17 से अंडर-19 यूथ ग्रुप पुरुष व अंडर-17 से अंडर -19 यूथ ग्रुप महिला वर्ग में 49 से 81 किलो ग्राम विभिन्न भार वर्गों के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sports competitions will be organized on Haryana Day, Chief Minister will inaugurate


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35JbK1J

Popular posts from this blog

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...