Skip to main content

दिल्ली मार्ग की काॅलोनियों में पूरा साल रहती है गंदगी, आरोप : विभाग के ठेकेदार सीवरेज मैनहाेल सफाई करने के नाम पर लाखों रुपए ऐंठ रहे

खरखौदा दिल्ली मार्ग पर फैली गंदगी को दुरुस्त करने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के ठेकेदार सीवरेज मेनहाेल सफाई करने के नाम पर लाखों रुपए ऐंठ रहे हैं। जबकि सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है।
शिकायत करने वाले काॅलोनी वासियों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग व खरखौदा नगरपालिका एक दूसरे का नाम लेकर अपना पल्ला छाड़ रहे हैं।

जन स्वास्थ्य विभाग सफाई के नाम पर ठेकेदारों से सफाई कराने की बात करते हैं, जबकि समुचित व्यवस्था की तरफ अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया है। नगरपालिका चेयरपर्सन को भी बारे में शिकायत दी गई, उन्होंने भी अधिकारियों से इस समस्या को हल कराने के प्रयास किए, लेकिन समस्या हल नही हो सके। अजीत, प्रवीन, सुमे सिंह, अशोक कुमार का कहना है कि इस मामले में इंक्वायरी कराई जानी चाहिए व दोषी अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए। क्योंकि यहां पर सफाई के नाम पर लाखों रुपए सरकार खर्च कर रही है जो कागजों में ही खर्च हो रहे है।

जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से दिल्ली बाईपास चौराहे पर गंदगी फैली हुई है, हालांकि नगरपालिका ने वहां पर एकत्रित हुए गंदे पानी को कई बार लिफ्ट भी करा दिया है। लेकिन नालों का पानी सीवरेज लाइन में जाता है, सीवरेज बंद होने के कारण ये समस्या आ रही है। सीवरेज ठीक हो जाए तो पानी सीवरेज लाइन के माध्यम से एसटीपी तक चला जाएगा। पवित्र कुमार, सचिव नगरपालिका खरखौदा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dirt, there is a whole year in the colonies of Delhi Road, allegations: Department's contractors are spending lakhs of rupees in the name of cleaning sewerage manahel


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34raMrp

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...