Skip to main content

महिला का रास्ता रोककर हमला करने पर पति सहित 3 पर मामला दर्ज

महिला का रास्ता रोककर हमला करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने पति को नामजद कर 2 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर के बूढ़ा बाबा बस्ती में रहने वाली कुसुम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहर के प्राइवेट में कार्य करती है। 24 अक्टूबर शाम करी 7 बजे अस्पताल से बाहर आ रही थी तो सोनीपत जिला के गांव गामड़ी निवासी नरेंद्र कुमार और 2 अन्य लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और उस पर हमला कर दिया।

इस दौरान उसे जान से मारने की भी धमकी दी गई। उसके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों के मौके पर पहुंचने पर तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। उसने शिकायत में बताया कि उसकी शादी गामड़ी गांव के नरेंद्र कुमार के साथ हुई थी।

इस पर उसके साथ काफी समय से मनमुटाव चल रहा है। इसी के कारण नरेंद्र व 2 अन्य ने उस पर हमला कर दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34u58ow

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...