Skip to main content

एक कार सहित 4 वाहन चोरी, हर माह 10 लाख के वाहन चोरी हो रहे, 15 स्पॉट पर सबसे ज्यादा चोरियां

जिले में वाहन चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही। चोरों ने अब एक कार सहित चोर वाहन चुराए हैं। हर महीने करीब 10 लाख रुपए के वाहन चुराए जा रहे हैं। जिले में 15 स्पॉट पर से सबसे ज्यादा बाइक व कार चोरी हो रही हैं, लेकिन पुलिस का ट्रेस प्रतिशत बेहतर नहीं है। हर महीने 21 वाहन चोरी हो रहे हैं। जबकि पुलिस हर महीने 21 में से 8 वाहन चोरी की वारदात ही ट्रेस कर पा रही है।

इन जगह हुई चार वारदात

सेक्टर-12 में मकान के बाहर से कार चुराई : संदीप निवासी सेक्टर-12 ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि चोर मकान के बाहर से उसकी मारूति स्वीफ्ट वीडीआई चोरी कर ले गए। वारदात रात को अंजाम दी गई। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।

सिविल अस्पताल की पार्किंग से बाइक चुराई : आशु निवासी विकास नगर ने बताया कि वह जरूरी काम से नागरिक अस्पताल आया था। उसने अपनी बाइक अस्पताल की पार्किग में खड़ी कर दी। वापस बाइक लेने पहुंचा तो बाइक नहीं मिली। चोरी उसकी बाइक को चोरी कर ले गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।

माडल टाउन से अपाचे बाइक चुराई : मोहम्मद नाजीर निवासी जीवन नगर ने पुलिस को बताया कि वह माडल टाउन में आया था। वह अपनी अपाचे बाइक खड़ी करके चला गया। वापस लौटा तो बाइक नहीं मिली। चोर बाइक चुरा ले गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

कुंडली पाल ढाबे के बाहर से बाइक चोरी : संदीप निवासी ताजपुर अलीपुर दिल्ली ने बताया कि वह कुंडली में जॉब करता है। उसने अपनी पल्सर बाइर पाल ढाबे के बाहर खड़ी की थी, और जरूरी काम से अंदर चला गया था। जब वह बाहर आया तो उसकी बाइक नहीं मिली। कुंडली थाना पुलिस ने चोरी कर केस दर्ज कर लिया है।

साढ़े 9 महीने में 199 वाहन चोरी : सोनीपत में वाहन चोरी की वारदात का आंकड़ा बढ़ रहा है। साढ़े महीने में जिले से कार, बाइक व बड़ी गाड़ी सहित 199 वाहन चोरी हुए हैं। औसत 21 वाहन चोरी हो रहे हैं। जबकि पुलिस करीब 85 वारदात ट्रेस कर पाई है।

इन थाना का रिकॉर्ड अच्छा नहीं

  • सबसे ज्यादा कार चोरी की वारदात सिविल लाइन थाने में। यहां से 4 कार चोरी हुई हैं।
  • बाइक चोरी के केसों की बात करें तो सिक्का कालोनी एरिया , माडल टाउन एरिया , कुंडली थाना, बड़ी थाना एरिया में हो रही हैं।

वाहन चोरी करने में इस साल 135 आरोपी एक्टिव रहे

वाहन चोरी की वारदात करने में युवा सबसे आगे हैं। इस साल 135 आरोपी एक्टिव रहे हैं। ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में युवा वाहन चोरी कर रहे हैं। कबीरपुर से कुछ दिन पहले पकड़े गए आरोपी ने बताया था वह तीन दोस्त हैं। मोबाइल सहित अन्य जरूरत को पूरा करने के लिए उन्होंने तीन बाइक चुराई।

कार से जाता था सेक्टर-15 में स्कूटी चुराने

अगस्त में सेक्टर-15 से लगातार स्कूटी चोरी की वारदात हुई। पुलिस ने सांदल खुर्द के आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पुलिस के सामने खुलासा किया आर्थिक तंगी आने पर उसने यह सब किया। पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई तीन स्कूटी बरामद की थी। इसके साथ सामने आया था कि आरोपी स्कूटी चोरी करने के लिए कार से सेक्टर में जाता था। कार सेक्टर में खड़ी कर स्कूटी का लॉक तोड़कर चोरी करता था। सीसीटीवी की मदद से वारदात खुली थी।

वाहन चोरी की वारदात ट्रेस करने के लिए लगातार नई प्लानिंग पर काम चल रहा है। पहले वाहन चोरी में वांछित रहे युवकों की सूची तैयार की जा रही है। हाल में कई वारदात उनकी टीमों ने तैयार भी की है। जश्नदीप रंधावा, एसपी सोनीपत।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सोनीपत. सिविल लाइन थाना में खड़े वाहन।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31IHoLz

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...