Skip to main content

जयपुर के लिए अब शाम साढ़े 4 बजे भी जाएगी रोडवेज

रोडवेज प्रबंधन ने बहरोड़, कोटपूतली एवं जयपुर के लिए जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए अब शाम के समय भी नई बस का संचालन प्रारंभ किया है। मंगलवार से शाम साढ़े 4 बजे जयपुर के लिए नई का संचालन किया गया है जो कि अगले दिन सुबह रेवाड़ी आएगी।
ट्रेन नहीं होने से यात्रियाें को हो रही थी परेशान

रोडवेज महाप्रबंधक नवीन शर्मा ने बताया कि जयपुर के लिए फिलहाल शहर से दोपहर डेढ़ बजे तक ही रोडवेज बस उपलब्ध थी। दोपहर के समय जींद से चलकर अजमेर को जाने वाली इस बस के बाद जयपुर के लिए कोई बस नहीं थी, जबकि अब ट्रेन के नहीं होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी आ रही थी।

उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मंगलवार से नई बस सेवा का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। यह बस प्रतिदिन शाम साढ़े 4 बजे जयपुर के लिए रवाना होती और रात 8 बजे जयपुर पहुंच जाएगी। अगले दिन जयपुर से यह बस सीधे गुड़गांव तक जाएगी और उसके बाद गुड़गांव से रेवाड़ी आएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31OiWZ8