Skip to main content

पुलिसकर्मियों को शहीद जवानों से प्रेरणा लेनी चाहिए : कृष्ण कुमार

पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में 10 दिवसीय कार्यक्रम के तहत मधुबन के वच्छेर स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा सशस्त्र पुलिस की पंचम वाहिनी के आदेशक कृष्ण कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में जवानों को कर्तव्य पर बलिदान हुए पुलिसकर्मियों के प्रति कृतज्ञ रहने और उनसे प्रेरणा लेने की अपील की।

कार्यक्रम में जवानों ने देशभक्ति और त्याग की भावना से ओतप्रोत गीतों से सभी को भाव-विभोर कर दिया। रामचंद्र ने संस्कृत में मंगल श्लोक का उच्चारण करते हुए अपनी प्रस्तुति आरंभ की और राजगुरू, सुखदेव, भगत सिंह के बलिदान को समर्पित रागिनी प्रस्तुत की। सिपाही दीपक ने अपने गीत के माध्यम से भारत देश की सुंदरता को प्रस्तुत किया।

सिपाही रमेश व सिपाही सचिन ने अपनी शायरी के माध्यम से श्रोताओं का मन मोह लिया। सिपाही मोहिनी ने अपनी कविता के माध्यम से बताया कि बेटियां भी किसी से कम नहीं है। मुख्य सिपाही नरेश ने बॉडी बिल्डिंग का प्रदर्शन करते हुए फिट रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर पंचम वाहिनी के कल्याण निरीक्षक दलीप सिंह, लाइन अधिकारी कुलबीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक संदीप, योगेश, राकेश व अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Policemen should take inspiration from the martyred soldiers: Krishna Kumar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TvX9kH

Popular posts from this blog

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...