Skip to main content

पानीपत में 1 नंवबर को होगा वैश्य समाज का सम्मेलन

वैश्य समाज का पानीपत के आर्य कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले 1 नवंबर को राज्य स्तरीय सम्मेलन के लिए अग्रोहा धाम के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. राजकुमार गोयल ने गुरुवार को सफीदों के अग्रजनों को निमंत्रण दिया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज सफीदों इकाई के अध्यक्ष विनय दीवान व महासचिव महाबीर मित्तल विशेष रूप से मौजूद रहे। डाॅ. राजकुमार गोयल ने बताया कि इस सम्मेलन में कई सामाजिक मुद्दों पर अहम मंथन होगा। सम्मेलन में समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।

सम्मेलन में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, ब्लाॅक प्रधान व समाज के वरिष्ठ नेता इत्यादि हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि आजकल समाज में युवक-युवतियों की शादियां समय पर नहीं हो रही है और यह समाज की बड़ी अहम समस्या है। इस समस्या पर राज्य स्तरीय सम्मेलन में अहम मंथन किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35KF6ge