Skip to main content

जिले में आज से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर कपास की सरकारी खरीद अनाज मंडी में बना नया केंद्र

न्यूनतम समर्थन मूल्य 2150 रुपए प्रति क्विंटल पर बाजरे की सरकारी खरीद जारी है। इसके साथ-साथ अब कपास की भी सरकारी दामों पर खरीद की जाएगी। इसके लिए जिला मुख्यालय नारनौल में नांगल चौधरी रोड स्थित नई अनाज मंडी में खरीद केंद्र बनाया गया है। जहां मंगलवार से खरीद शुरू की जाएगी। उसके बाद कुछ ओर सेंटर भी बनाए जा सकते हैं।

कपास की खरीद मार्केट कमेटी के माध्यम से सीसीआई (कॉटन काॅर्पोरेशन ऑफ इंडिया) द्वारा की जाएगी। बाजरे की तरह कपास की खरीद भी उन्हीं किसानों से होगी जिन्होंने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर कपास की फसल का पहले रजिस्ट्रेशन करा रखा है। जो पंजीकृत किसान कपास बेचना चाहते हैं उनको अपनी रजिस्ट्रेशन स्लिप साथ लानी होगी।

इसके अलावा आधार कार्ड, बैंक पास बुक की 2-2 फोटो कॉपी और आईडी भी साथ लानी होगी। ये सभी कागजात और कपास लेकर मंडी पहुंचने वाले किसानों को मंडी के गेट जहां फिलहाल बाजरे की खरीद हो रही है, पर आकर अपने कागजात दिखाने होंगे।

सभी कागजात पूरे होने पर मार्केट कमेटी की ओर से किसान को हाथों हाथ गेट पास जारी कर दिया जाएगा। गेट पास जारी होने के बाद सीसीआई के परचेजर कपास को निर्धारित मानदंडों के अनुसार चेक कर बिक्री के लिए पास करेंगे। एक किसान से एक बार में अधिकतम 40 क्विंटल कपास ही खरीदी जाएगी। अगर किसी किसान के पास इससे ज्यादा पैदावार है तो वह शेष को दूसरी बार बेच सकेगा।

12 प्रतिशत से अधिक नमी वाली कपास नहीं खरीदी जाएगी: सीसीआई के सेंटर इंचार्ज विजय कुमार ने बताया कि कपास खरीद के लिए कुछ मानदंड निर्धारित हैं। इनके अनुसार ही खरीद की जाएगी।

कपास की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए और पीलापन नही होना चाहिए। नमी की मात्रा 8 से 12 प्रतिशत तक ही होनी चाहिए। 12 प्रतिशत से अधिक नमी वाली कपास नहीं खरीदी जाएगी। क्वालिटी व नमी के अनुसार ही रेट निर्धारित हैं।

8 प्रतिशत या इससे कम नमी वाली कपास का रेट 5725 रुपए है। 9 प्रतिशत के लिए 5667.70, 10 प्रतिशत के लिए 5610.50, 11 प्रतिशत के लिए 5553.25 तथा सबसे कम 5496 रुपए प्रति क्विंटल 12 प्रतिशत नमी वाली कपास के रेट निर्धारित हैं। 12 प्रतिशत से अधिक नमी वाली कपास नहीं खरीदी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Government procurement of cotton on support price will start in the district from today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3orjluq

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...