Skip to main content

बल्लभगढ़ की बेटी निकिता को दी श्रद्धांजलि, आरोपियों को फांसी देने की उठाई मांग

शहर के जवाहरलाल नेहरू पार्क में विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों की ओर से बैठक की गई। जिसमें बल्ल्भगढ़ में गोली का शिकार हुई बेटी निकिता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
समाजसेवी दिलीप शास्त्री, केशव चौधरी ने भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित करते हुए समाज की जागरूकता पर बल दिया। वीर सावरकर मंच के संयोजक श्रीनिवास शास्त्री व वीर भगत सिंह युवा दल से दिनेश कपूर ने निकिता के हत्यारों को मृत्यु दंड की मांग की।

विहिप के जिला मंत्री नरेंद्र जोशी ने भी इस घृणित कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की। इस मौके पर विहिप के विभाग अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण शर्मा, जिला सह मंत्री राजकुमार यादव, सेवा प्रमुख कपिल कोशिश, प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रदीप शर्मा, डॉ. मनीष भारद्वाज, बजरंग दल संयोजक देवेश, दयाराम आर्य, जयप्रकाश आर्य, अनिरूद्ध यादव व सेवा भारती से नरेन्द्र सहित अन्य लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि आरोपियों को फांसी से कम सजा नहीं होनी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35FAJmM