Skip to main content

खेल सुविधा केंद्र में लगेंगे 4 सीसीटीवी इंटर कम्युनिकेशन सिस्टम

अर्जुन स्टेडियम में बन रहे खेल सुविधा केंद्र में अब 3.94 लाख रुपए का टेंडर जारी किया गया है। इसके तहत केंद्र में चार सीसीटीवी इंटर कम्युनिकेशन सिस्टम लगाए जाएंगे। इससे इन कैमरों की इतनी अच्छी क्वालिटी हाेगी कि दूर से ली गई फोटो को भी काफी नजदीक से देखा जा सकता है और यह सिस्टम खेल विभाग के मुख्यालय के साथ जोड़ा जाएगा।

इसके तहत 10 टेलीफोन के माध्यम से आपस में जुड़ जाएंगे और कहीं भी बैठकर खेल सुविधा केंद्र की गतिविधि को देखा जा सकता है। 3.50 करोड़ के एस्टीमेट बजट खेल सुविधा केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। अभी फिलहाल बजट नहीं आने के कारण निर्माण कार्य अधर में अटका हुआ है। 80 फीसदी तक काम पूरा कर लिया गया है। इस बिल्डिंग का निर्माण कार्य पिछले साल जनवरी में शुरू हुआ था।

अभी तक पीडब्ल्यूडी फेसिलिटी सेंटर का अधिकतर कार्य पूरा कर चुका है। अभी तक 3 मंजिला बिल्डिंग में 18 रूम व एक ग्राउंड तैयार कर लिए गए हैं। अर्जुन स्टेडियम में यह बिल्डिंग बनने के बाद काफी हद तक खेलों का सुधार भी होगा। इस बिल्डिंग के निर्माण के लिए एस्टीमेट बजट साढ़े तीन करोड़ रुपए जारी किया है।

अर्जुन स्टेडियम में बन रहे खेल सुविधा केंद्र में 4 सीसीटीवी इंटर कम्युनिकेशन सिस्टम 10 टेलीफोन सिस्टम के साथ लगेंगे। कार्य तीन माह में पूरा होगा। समरवीर सिंह, जेई पीडब्ल्यूडी इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट जींद।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
4 CCTV Inter Communication System to be installed at Sports Facility Center


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kOiW2Y

Popular posts from this blog

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...