Skip to main content

राजकीय महिला कॉलेज में छात्राओं की सुविधाओं के लिए बनेगी नई बिल्डिंग

राजकीय महिला कॉलेजों की छात्राओं को जल्द ही पढ़ने की ओर बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। रूसा ने राजकीय महिला कॉलेज को एक करोड़ रुपए की ग्रांट दी है। लगभग 99 लाख 41 हजार रुपए में हरियाणा पुलिस आवास निगम की ओर से छात्राओं के लिए 7 माह में नई बिल्डिंग तैयार करेगा, जिसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। काफी सालों बाद छात्राओं की नई बिल्डिंग के निर्माण के लिए कॉलेज को अप्रूवल मिली है। छात्राओं को नई बिल्डिंग में सात कक्षाएं, छात्राओं के लिए एक बड़ा कॉमन रुम बनेगा। छात्राओं को नई बिल्डिंग से काफी सुविधाएं प्राप्त होगी। इसके साथ ही प्रिसिंपल व क्लर्क स्टॉफ रुम के कमरे रिपेयर होगी, जो काफी साल पुराने के बने हुए थे।

कॉलेज में पुराने की जगह मिलेंगे नए उपकरण

राजकीय महिला कॉलेज में पुराने हो चुके कंप्यूटर की जगह लगभग 90 से 100 नए कंप्यूटर, लैब इक्यूमेंट, जेनरेटर व लाइट की सुविधा के लिए करीब एक करोड़ रुपए की ग्रांट रुसा ने दे दी है। कॉलेजों के पुराने हो चुके उपकरण को जल्द ही बदला जाएगा। छात्राओं को नए उपकरण मिलेंगे, जिससे छात्राओं को शिक्षा में काफी लाभ मिलेगा।

पंडित चिरंजीलाल शर्मा कॉलेज में जल्द बनेगा मल्टीपर्पज ऑडिटोरियम

पंडित चिंरजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों के कार्यक्रम की सुविधा के लिए तैयार किए जा रहे मल्टीपर्पज ऑडिटोरियम जल्द ही बनकर तैयार होगा। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से करोड़ों रुपए में मल्टीपर्पज ऑडिटोरियम तैयार किया जा रहा है। करीब 1200 विद्यार्थी एक साथ कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। इसके साथ ही कॉलेज पर 38 लाख रुपए में कॉलेज के स्टॉफ के कमरों को निर्माण कार्य हुआ है। कॉलेज में साइंस ब्लॉक को बढ़ाने व मास कम्युनिकेशन का स्टूडियों बनाने की जरूरत है।

रुसा ने राजकीय महिला कॉलेज को एक करोड़ रुपए की ग्रांट अप्रूवल कर दी है। लगभग 99 लाख 41 हजार रुपए में हरियाणा पुलिस आवास निगम की ओर से छात्राओं के लिए सात माह में नई बिल्डिंग तैयार करेगा, जिसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। -अनुराधा पुनिया, प्रिंसिपल, राजकीय महिला कॉलेज करनाल।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A new building will be constructed for the facilities of girl students in Government Women’s College


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2J8Z908

Popular posts from this blog

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...