Skip to main content

अपराध नियंत्रण में पुलिस की भूमिका अहम: दलजीत सिंह

हरियाणा पुलिस सप्ताह के अंतर्गत जिला पुलिस द्वारा पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में डीएसपी गीतिका जाखड़ और डीएसपी दलजीत सिंह बैनीवाल ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। स्कूल प्रधानाचार्य अरूण शर्मा ने आए हुए अधिकारियों व वक्ताओं का स्वागत किया।

मंच संचालन करते हुए संस्कृत शिक्षक रामबिलास शास्त्री ने देशभक्ति का गीत प्रस्तुत कर समां बांधा वहीं स्कूल स्टाफ से सविता द्वारा भी पुलिस की कार्यशैली पर कविता प्रस्तुत की गई। डीएसपी गीतिका जाखड़ ने सेमिनार में आए हुए लोगों का धन्यवाद किया। डीएसपी दलजीत सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में पुलिस की बेहद महत्वपूर्ण एवं प्रमुख भूमिका होती है।

पुलिस की नौकरी जनसेवा के लिए सबसे अच्छी है, क्योंकि इसमें अमीर-गरीब, दुखी समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा करने और विपरीत समय में उसे हौंसला देने के सबसे अधिक अवसर प्राप्त होते हैं। कार्यक्रम में रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन प्रधान रणधीर डबास, आरएसओ उपप्रधान सुखदेव काला पीला तथा स्कूल प्रधानाचार्य अरूण शर्मा ने भी पुलिस का राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर कल्याण निरीक्षक परमजीत सिंह, लाइन अफसर इंद्रपाल, आरएसओ प्रधान विरेंद्र नारंग, भूप सिंह नैन, भीष्म मेहता मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ebdSD7

Popular posts from this blog

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...