कनीना मंडी में एक अक्टूबर से सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर किसानों के बाजरे की खरीद की जा रही है। सोमवार को भी मंडी में बाजरे की बिक्री के लिए करीब 400 किसानों को बुलाया गया था।
हैफेड अधिकारी सतेन्द्र यादव ने बताया कि सोमवार को शाम करीब पांच बजे तक करीब 300 किसानों से करीब 9 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी थी। इसके अलावा मंडी से बाजरे का उठान कार्य भी साथ ही करवाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि किसानों की समस्या को देखते हुए गोशाला रोड पर एक खरीद केन्द्र ओर बनाया गया है। जिसपर खंड के गांव भडफ, करीरा, कोटियां, गाहरा, चेलावास, अगिहार, गोमला, गोमली, गुढ़ा, सेहलंग, धनौंदा, मोडी व रामबास के किसानों का बाजरा खरीदा जाएगी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को इन सभी गांवों के किसान अपनी फसल को लेकर कनीना मंडी में आने की बजाए गौशाला रोड़ पर लेकर जाएं।
इन गांवों के किसानों का बाजरा गौशाला रोड़ पर बनाए गए खरीद केन्द्र पर ही खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि गोशाला रोड़ पर बनाए गए खरीद केन्द्र पर पहले दिन करीब 134 किसानों को अपना बाजरा बेचने के लिए बुलाया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mtB5DN