Skip to main content

एचएसवीपी के सेक्टर-15 पार्ट-4 में अतिक्रमण हटाने को नहीं मिली फोर्स

एचएसवीपी के सेक्टर-15 पार्ट-4 में अतिक्रमण करने के साथ अवैध निर्माण कर लिए गए हैं। इस्टेट ऑफिसर ने यह अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन से फोर्स मुहिया कराने की मांग की थी, पत्राचार होने के बाद 26 अक्टूबर को फोर्स देना सुनिश्चित हुआ था, लेकिन फोर्स न मिलने से यह कार्रवाई सिरे नहीं चढ़ पाई।

एसपी ने बताया कि बरोदा चुनाव और कोरोना व्यवस्था में भी सुरक्षा हेतु जवान लगाए हैं। इसी कारण फोर्स नहीं दे पाए।
सेक्टर में बढ़ रहा है अतिक्रमण

शहर के सेक्टरों में अतिक्रमण बढ़ रहा है। अतिक्रमण हटाने में एचएसवीपी की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। सेक्टर-14 मार्केट में अतिक्रमण ज्यादा है। मार्केट में बरामदे से बाहर तक स्टाल लगे हुए हैं।

एचएसवीपी कार्यालय के बाहर फुटपाथ पर कब्जा

वएचएसवीपी कार्यालय की नाक के नीचे भी अतिक्रमण हो रहा है। कार्यालय के बाहर फुटपाथ पर लोगों ने स्टाल लगाकर फल व सब्जी बेचना शुरू कर दिया है। आम पब्लिक को पैदल चलने का रास्त न मिलने पर सड़क पर चलना पड़ रहा है। ऐसा होने से हादसा होने का अंदेशा बढ़ गया है। एचएसवीपी फुटपाथ पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।

19 अक्टूबर को एचएसवीपी ने फोर्स की मांग की थी
एचएसवीपी की मांग पर 20 पुरुष जवान व 10 महिला जवान देने के लिए कहा गया था। इसके साथ अन्य अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। 19 अक्टूबर को एचएसवीपी ने फोर्स देने की मांग की थी।

सेक्टरों में कहां-कहां अतिक्रमण इसकी पूरी रिपोर्ट बनाई जा रही

अतिक्रमण हटाने के लिए फोर्स मांगी थी, लेकिन फोर्स नहीं मिली। अब दोबारा से प्रयास किया जाएगा। शहर में उनके सेक्टरों के अंदर कहां-कहां अतिक्रमण हो रहा है, इसकी पूरी रिपोर्ट बनाई जा रही है। सेक्टर-15 पार्ट-4 में एक व्यक्ति अवैध निर्माण कार्य कर रहा है, इस को तोड़ने के लिए फोर्स की जरूरत पड़ेगी। देवेंद्र मलिक, जेई एचएसवीपी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No removal of encroachment in Sector-15 Part-4 of HSVP


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37QD0hk

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...