Skip to main content

आज है बेटी की शादी, 1 दिन पहले सिलेंडर फटने से सारा सामान राख, ब्लास्ट से कमरे की छत उड़ी

गांव जुंडला में एक मकान के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में गैस सिलेंडर फट गया। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि लकड़ी की कड़ियों से बनी कमरे की छत तक उड़ गई। इससे भारी नुकसान हुआ है। घटना सोमवार अलसुबह की है।

परिवार में मंगलवार को बेटी की शादी का कार्यक्रम है। जिस कमरे में कच्चा-पक्का राशन, कपड़ा, अनाज व मिठाई रखी थी उसमें अचानक सिलेंडर फट गया। इससे पूरा सामान जलकर राख हो गया। शादी से एक दिन पहले ऐसी घटना घटित होने से पूरा परिवार सदमे में है।

आजाद सिंह वासी जुंडला नगर खेड़ा के पास ने बताया कि उसकी बहन की शादी का कार्यक्रम मंगलवार को होना तय था, लेकिन सोमवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे जिस कमरे में मिठाई, कपड़ा, अनाज सहित अन्य कार्यक्रम से संबंधित सामान रखा था उसमें अचानक गैस सिंलेडर फट गया।

जिससे जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज से पूरा परिवार व आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। कमरे की खिड़की को तोड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई, लेकिन फायर ब्रिगेड एक घंटा बाद मौके पर पहुंची। तब तक सब कुछ जल चुका था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Today's daughter's wedding


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ToMJTX