Skip to main content

शुभारंभ मैंच में पाहसाैर ने मुनीमपुर की टीम काे छह विकेट से हराया

बादली उपमंडल के गांव पाहसौर में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन पाहसौर स्थिति दादा नावटियां क्रिकेट क्लब द्वारा किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में बादली क्षेत्र सहित दूरदराज के क्षेत्रों की दर्जनों टीमों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ बादली क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी जेजेपी नेता प्रीतम कुकड़ोला ने किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पहुंचे प्रीतम कुकडोला का आयोजन कमेटी के सदस्य कपिल, जयवीर नंबरदार, पंकज, सुमीत व अन्य द्वारा स्वागत किया गया।

पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रीतम कुकड़ोला ने मुनीमपुर व पाहसौर की टीम के बीच मैच का शुभारंभ करा प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।
प्रतियोगिता में मुनीमपुर की टीम ने पहले खेलते हुए 62 रन बनाए। प्रतियोगिता का शुभारंभ मैच में पाहसौर की टीम ने सात अाेवर में चार विकेट खाेकर 63 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस अवसर पर कमेटी के सदस्य, गांव के खेल प्रेमी तथा टीमों के खिलाड़ी भी मौजूद रहें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oxcsYH