Skip to main content

सागर मौत मामला : मुख्य आरोपी रामकुमार को पुलिस से बचाने में मदद करने पर आरोपी के पिता को भेजा जेल

लाडवा के सरकारी अस्पताल में यमुनानगर के घिलौर निवासी सागर की संदिग्ध मौत मामले में वारदात के बाद मुख्य आरोपी गुढ़ा निवासी रामकुमार को घर में रखने पर उसके पिता करनैल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मामले में तीन गिरफ्तारी पुलिस पहले कर चुकी है। सागर की दूसरे पक्ष ने हत्या की है, या उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। दोनों ही एंगल से पुलिस जांच कर रही है।
मामले में अभी तक की छानबीन में सामने आया है। सागर का अपहरण दूसरे पक्ष के युवकों ने अस्पताल जाते वक्त रास्ते में किया था। अस्पताल पहुंचते ही वह उनके चंगुल से छूटकर जान बचाने को अस्पताल की छत की ओर भागा था।

पुलिस अब साक्ष्य जुटा रही है। अभी तक की पुलिस जांच में आरोपियों से बचने के डर में हड़बड़ाहट में सागर का छत से गिराने ही सामने आ रहा है, लेकिन इस संबंध में पुलिस पुख्ता पुष्टि कर रही है, कि छत से उसे गिराया या वह खुद गिरा।

डीजे पर हुआ था झगड़ा, फिर सागर का किया था अपहरण

पांच अक्टूबर को गांव घिलौर यमुनानगर निवासी 22 वर्षीय सागर अपने दोस्तों के साथ गांव गुढ़ा में जन्मदिन पर जाने की कहकर निकला था। वहां डीजे पर गाने के दौरान कुछ युवकों के साथ बहसबाजी के बाद झगड़ा हुआ था। झगड़े में दोनों पक्षों के कुछ युवकों को चोट आई थी। जिन्हें लाडवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाने ले जाया जा रहा था।

अस्पताल जाते वक्त सागर का भी दूसरे पक्ष के युवकों ने अपहरण कर अपनी गाड़ी में डाला था। डीजे पर झगड़े के दौरान सागर के साथियों के नाम जानने को अपहरणकर्ता युवकों ने उसे टॉर्चर भी किया। सात अक्टूबर को सागर के पिता जरनैल सिंह ने गांव छपरा निवासी अशोक कुमार, राकेश मास्टर व गुढ़ा निवासी हैप्पी ने अन्य कई साथियों के साथ मिलकर उसके बेटे का अपहरण कर योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या की शिकायत बाबैन थाने में दर्ज करवाई थी।

मामले में 15 दिन से अधिक समय बीतने पर भी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बीते शुक्रवार विभिन्न अनुसूचित संगठनों के साथ परिजनों ने लाडवा में रोष मार्च निकाला तीन दिन का अल्टीमेटम पुलिस को दिया था। मामले में दो और आरोपियों अशोक कुमार व भोपाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

डीएसपी भारत भूषण ने बताया मामले में गुढ़ा निवासी मुख्य आरोपी राम कुमार व उसके दो अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी करवाया है। छानबीन में पता चला आरोपी राम कुमार के पिता करनैल सिंह ने बेटे को गिरफ्तारी से बचाने के लिए उसकी मदद की। पुलिस ने मुख्य आरोपी के पिता करनैल सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sagar death case: sent to father of accused to jail for helping save main accused Ramkumar from police


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35wEniE

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...