Skip to main content

महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर चांदी का छतर किया स्थापित

अग्रसेन वाटिका पानीपत में स्थापित समाजवाद के जनक महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर सोमवार को अग्रोहा विकास ट्रस्ट अग्रोहा धाम के जिलाध्यक्ष अतुल जैन ने चांदी का छतर स्थापित किया। इस मौके पर संत दयानंद सरस्वती, अग्रवाल युवा क्लब के संचालक राकेश मित्तल, अग्रवाल नेता संजय अग्रवाल, सुर सम्राट लेखराज जिताना मुख्य रूप से रहे।

इससे पूर्व प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य महेंद्र शर्मा ने नए चांदी के छात्र का विधिवत पूजन कराया। अतुल जैन ने कहा है कि अग्रसेन प्रतिमा पर छतर लगाने का उद्देश्य है कि हम सब महाराजा अग्रसेन के मार्ग पर चलें। राकेश मित्तल ने बताया कि छतर राजाओं की निशानी है। छतर भेंट करना सनातन धर्म में शुभ माना जाता है।

बताया कि अतुल जैन दो बार प्रदेश में मंत्री रहे ओम प्रकाश जैन के बेटे हैं। वह सामाजिक और राजनीति में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। वह युवा कांग्रेस के नेता भी हैं।

हाल ही में वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा द्वारा दी गई पानीपत ग्रामीण हल्के की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह किसानों और मजदूरों के 10,000 हस्ताक्षर करवा करके कुमारी शैलजा को सौंपेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A silver umbrella was installed on the statue of Maharaja Agrasen


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34u5Wtt

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...