Skip to main content

बरौदा उपचुनाव को लेकर 44 नाके लगाए गए, 3 पैरामिल्ट्री फोर्स तैनात

बरौदा उपचुनाव के लेकर पुलिस ने गोहाना में चौकसी बढ़ा दी है। गोहाना में 44 नाके लगाए गए हैं। चौकसी के लिए पैरा मिल्ट्री फोर्स व चंडीगढ़ पुलिस की तीन-तीन बटालियन तैनात की हैं। एक बटालियन में करीब 85 जवान तैनात हैं। इसके साथ सोनीपत पुलिस के करीब 1400 जवान तैनात किए गए हैं।

17 गांव संवेदनशील, 30 पैट्रोलिंग पार्टी लगाई

पुलिस ने बताया कि बरौदा विधान सभा में 17 गांव संवेदनशील हैं। इन गांवों पर विशेष चौकसी की गई है। यहां 30 पैट्रोलिंग पार्टी लगाई हैं। यह पार्टी संदिग्ध वाहन व व्यक्ति की जांच करती हैं। इसके साथ स्पेशल सेल को भी लगाया है। ताकि किसी प्रकार की हिंसक घटना न हो।

छह जोन में बांटा बरौदा विधानसभा क्षेत्र को

सुरक्षा के दृष्टिगत बरौदा विधान सभा क्षेत्र को पुलिस ने छह जोन में बांटा है। इसके बाद हर जोन को दो से तीन सेक्टर में बांटकर चौकसी बढ़ाई है। सिविल ड्रेस में भी में नजर रखी जा रही है।

आज निकाला जाएगा फ्लैग मार्च

लोगों को सुरक्षा व्यवस्था चौकस होने का आश्वासन दिलाने के लिए शुक्रवार को डीसी व एसपी फ्लैग मार्च निकालेंगे। लोगों से शांति की अपील की जाएगी। इसके साथ शरारती तत्वों को मैसेज दिया जाएगा कि उन्होंने कुछ गलत किया तो तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बरौदा उप चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दी गई है। पैरा मिल्ट्री फोर्स के साथ अन्य बटालियन भी लगाई हैं। 30 पैट्रोलिंग पार्टी यहां गश्त को लगाई हैं। - जश्नदीप रंधावा, एसपी सोनीपत।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jE5q0r

Popular posts from this blog

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...